

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप चौधरी
स्थान – रुड़की

शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सैनिकों और शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे गणेश जोशी ने कहा कि शहीदों का सम्मान प्रत्येक भारतवासी को करना और भाजपा की वाजपेयी सरकार से सैनिकों को असली सम्मान मिलना शुरू हुआ। “वन रैंक, वन पेंशन” को लागू करने का काम भी भाजपा सरकार ने किया।


तो वहीँ देश के प्रधानमंत्री सैनिकों के बीच होली-दीपावली मनाते हैं। राज्य सरकार ने शहीद सैनिक परिवार के सदस्य को नौकरी देने का कार्य किया है। उत्तराखंड का पांचवा सैन्य धाम बनाने का कार्य भाजपा की राज्य सरकार कर रही है, जिसके लिए पूरे प्रदेश में हर शहीद के घर से मिट्टी इकट्ठी की जा रही है और सैन्य धाम तक पहुंचाई जा रही है |


इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे शहीद सैनिकों के परिजनों ने भी सम्मान को लेकर भाजपा सरकार का आभार जताया । परिजनों का कहना है कि पहली बार भाजपा सरकार में शहीदों के परिजनों को सम्मान मिला है यह सरकार की तरफ से अच्छी पहल है।

वहीं रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि शहर के पूर्व सैनिक और शहीद सैनिकों के परिजनों ने कार्यक्रम में भाग लिया है जिन्हें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सम्मानित किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पांचवा धाम सैन्य धाम बनने जा रहा है जिसका पूरा हिन्दुस्तान नमन करेगा जोकि हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।



