एनएचएम कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने के आसार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

प्रदेश संगठन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी के आह्वान पर उत्तरकाशी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश में आज से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है | अनिल बिष्ट, मीडिया प्रभारी, एन एच एम संघ,उत्तरकाशी ने जानकारी दी कि  सरकार को अपनी दो सूत्रीय मांग , हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतन, 60 साल सेवा का प्रस्ताव व  आउटसोर्स के माध्यम से तैनात कर्मियों  को एन एच एम समिति में समायोजित किए जाने के संबंध में कल की कैबिनेट में लाने के लिए प्रदेश संगठन ने  पत्र लिखा था जिस पर सरकार ने कोई निर्णय नही लिया |

अनिल बिष्ट ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगो को गम्भीरता से नही लेती तो आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल की जायेगी। सरकार लगातार एनएचएम कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है | सरकार ने कर्मचारियों की प्रमुख मांग हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतन कर्मचारियों को देने को तैयार नही है, जिस पर सभी कर्मचारी आक्रोशित हैं। उन्होने कहा कि जब तक कर्मचारियों को ग्रेडवेतन नही मिलता कर्मचारी  प्रदेश संगठन के आह्वान पर आज से जनपद के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से जनपद में सभी प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रम, कोविड टीकाकरण व कोविड सैंपलिंग आदि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।