लालकुआँ रेलवे स्टेशन पर हिमवीरों ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

लालकुआँ रेलवे स्टेशन पर हिमवीरों ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अन्सारी

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 34वीं वाहिनी के हिमवीर जवानों ने “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के तहत लालकुआँ रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।

अभियान में 34वीं वाहिनी के हिमवीर जवानों के साथ रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने भी भाग लिया। दोनों बलों के जवानों ने संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की।

स्वच्छता अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, परिसर और आसपास के क्षेत्रों में फैले कूड़ा-कचरे को एकत्र किया गया। जवानों ने पूरे क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया।

अभियान के दौरान एकत्र किए गए कचरे को निर्धारित स्थान पर जमा किया गया। इसके बाद कचरे का उचित तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना और साफ-सफाई का संदेश देना रहा।

इस अवसर पर 34वीं वाहिनी के उप कमांडेंट संजीव कुमार ने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने आमजन से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने की अपील की। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने से बचने को कहा।

उप कमांडेंट संजीव कुमार ने लोगों से कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने का आह्वान करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकता है।