
स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रानीखेत कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी पार्क, रानीखेत में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।


इसके बाद कांग्रेसजन सुदामापुरी स्थित शास्त्री पार्क पहुंचे, जहां पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया।


इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन और सामाजिक व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।


उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।



कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी और शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, अगस्त लाल साह, कुलदीप कुमार, कुसुम जोशी, सभासद सुंदर कुँवार्बी, अजय बबली, प्रमोद पाल, बिशन टनवाल, विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, धीरज कुमार, प्रदीप रावत, मुकेश वाल्मीकि सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

