आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपके प्रयासों से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इससे सुकून मिलेगा और नई ऊर्जा महसूस होगी। राजनीतिक संबंधों के जरिये आपका जनसंपर्क बढ़ेगा। ये संपर्क भविष्य में आपके काम भी आ सकते हैं।
नेगेटिव- प्रतिस्पर्धा की भावना रखने वाले कुछ लोग आपके बारे में अफवाह फैला सकते हैं। हालांकि इससे आपके मान-सम्मान पर खास असर नहीं पड़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें। दूसरों के प्रभाव में आने के बजाय अपनी समझ को प्राथमिकता दें।

करियर- बिजनेस में फिलहाल किसी नई योजना पर काम शुरू करना नुकसानदेह हो सकता है। मौजूदा कामों का दबाव पहले से ज्यादा रहेगा। हालांकि इनकम बढ़ने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सरकारी नौकरी करने वालों पर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
लव- घर का माहौल व्यवस्थित और खुशनुमा रहेगा। युवाओं को प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा समय लगाकर अपने जरूरी कामों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए।
हेल्थ- प्रदूषण और इंफेक्शन से बचाव रखें। खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- करीबी रिश्तेदारों के आने से घर में सुखद माहौल रहेगा। समाज में आपकी योग्यता और काबिलियत की तारीफ होगी। सेविंग से जुड़ी गतिविधियों में भी फायदेमंद स्थिति बन सकती है। घर में धार्मिक आयोजन होने की संभावना है।
नेगेटिव- आज बेवजह की आवाजाही नुकसान का कारण बन सकती है। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी रखें और आलस से भी बचें। लापरवाही के कारण जरूरी काम अटक सकते हैं। युवा जल्दी सफलता पाने के चक्कर में किसी कानूनी नियम का उल्लंघन न करें।

करियर- केमिकल और दवाइयों से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग लेने से काम बेहतर तरीके से पूरे होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोग सार्वजनिक जगह पर किसी तरह की लापरवाही न करें, वरना परेशानी हो सकती है।
लव- दोस्तों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच भी मधुर संबंध बने रहेंगे।
हेल्थ- प्राकृतिक और हल्की चीजें भोजन में शामिल करें। असंतुलित खानपान से इंफेक्शन या सीने में जलन जैसी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में आपकी रुचि रहेगी। कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर विचार जरूर करें। थोड़ी सावधानी रखने से कई काम आपके पक्ष में आसानी से पूरे हो सकते हैं।
नेगेटिव- अनजान लोगों के साथ अपनी निजी बातें शेयर न करें। आज कोई बहुत महत्वपूर्ण फैसला लेने से भी बचें। किसी दुविधा में फंसने से उसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

करियर- कारोबार में अनुभवी लोगों का प्रोत्साहन मिलेगा। अपने प्रयासों में कमी न आने दें, क्योंकि मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना भी बन सकती है।
लव- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात की वजह से दूरी बढ़ सकती है, इसलिए गलतफहमी को समय रहते दूर करें।
हेल्थ- खानपान को लेकर लापरवाही न करें और भारी भोजन से बचें। माइग्रेन या सिरदर्द के कारण दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- जिस खास काम के लिए पिछले कुछ समय से प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर नई पहचान भी बनेगी। दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियां समझने और उनका समाधान निकालने में बीतेगा।
नेगेटिव- युवाओं को मौज-मस्ती में ज्यादा समय लगाकर करियर की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। आमदनी के साथ खर्च भी ज्यादा रहेंगे, इसलिए बजट का ध्यान रखें। किसी भी परिस्थिति में गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

करियर- बिजनेस की गतिविधियों में अच्छा संतुलन बना रहेगा। जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य से काम लें। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पार्टनरशिप के बिजनेस में पुरानी नकारात्मक बातों को मौजूदा काम पर हावी न होने दें।
लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय जरूर निकालें। प्रेम संबंधों का खुलासा होने से किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हेल्थ- जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। गैस और बादी बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कहीं पूंजी निवेश करने की योजना है तो समय अनुकूल है। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है। दूसरों की मदद पर निर्भर रहने के बजाय अपनी क्षमता और योग्यता पर भरोसा रखना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत हो सकती हैं। छोटी सी गलतफहमी संबंधों में खटास ला सकती है। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन परेशान होगा और काम करने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें।

करियर- कार्यस्थल पर कुछ अव्यवस्था रह सकती है। स्टाफ की वजह से भी परेशानी आने की संभावना है, इसलिए सभी गतिविधियों पर नजर रखें। काम से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले खुद लेना बेहतर होगा। ऑफिस की राजनीति से भी सावधान रहें।
लव- पति-पत्नी के अच्छे तालमेल से घर का माहौल मधुर और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ- सिरदर्द और माइग्रेन परेशान कर सकता है। गैस और बादी बढ़ाने वाले भोजन से बचें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन का दूसरा हिस्सा ज्यादा अनुकूल रहेगा। इसलिए सुबह ही अपने जरूरी कामों की योजना बना लें। सकारात्मक और संतुलित सोच के साथ काम करेंगे तो योजनाएं व्यवस्थित तरीके से पूरी होती जाएंगी।
नेगेटिव- आलस और सुस्ती की वजह से जरूरी काम टालने से बचें। कोई अप्रिय खबर मिलने से काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। विपरीत परिस्थिति में भी अपना मनोबल कमजोर न होने दें।

करियर- कारोबार में मुनाफे की स्थिति रहेगी। बिजनेस बढ़ाने के लिए उधार या लोन लेने की योजना है तो एक बार फिर अच्छी तरह विचार करें। कुछ नए अनुबंध मिल सकते हैं और उनसे फायदा भी होगा। स्टाफ और कर्मचारियों के बीच तालमेल बनाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
लव- वैवाहिक संबंधों में कुछ मनमुटाव रहेगा। एक-दूसरे का सहयोग करें और आपसी तालमेल बनाए रखें। बेकार की बातों में उलझने से बचें।
हेल्थ- किसी तरह का जोखिम लेने से बचें और सेहत को लेकर लापरवाही न करें। चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कलात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और निजी काम आसानी से पूरे होंगे। आपके स्वभाव में आ रहे सकारात्मक बदलाव की वजह से परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बनेगी। फिटनेस पर भी ध्यान देंगे।
नेगेटिव- मेहमानों का ज्यादा आना-जाना आपको परेशान कर सकता है। भाई-बहनों के बीच मतभेद बढ़ने की आशंका है और इसकी वजह गुस्सा हो सकता है। इन परिस्थितियों का असर नींद पर भी पड़ सकता है। धैर्य और संयम रखेंगे तो समस्याओं का समाधान मिलता जाएगा।

करियर- प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी डील में रुकावट आ सकती है। ऐसी स्थिति में बेवजह बहस करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम और उच्च अधिकारियों के दबाव की वजह से तनाव हो सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। युवाओं को किसी करीबी मित्र से मिलने पर खुशी महसूस होगी।
हेल्थ- लापरवाही के कारण एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। विपरीत परिस्थिति का समाधान सकारात्मक सोच और संतुलित व्यवहार से निकाल पाएंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार के साथ किसी गेट-टुगेदर का कार्यक्रम भी बन सकता है।
नेगेटिव- किसी महत्वपूर्ण काम में दूसरों के प्रभाव में आने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। आपके खुद के फैसले ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। युवाओं को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन हिम्मत बनाए रखें।

करियर- कारोबारी गतिविधियां पहले से बेहतर होंगी और काम में तेजी बनी रहेगी। ग्राहकों की पसंद के अनुसार स्टॉक रखने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। जरूरी कागजात, फाइल और दूसरे ऑफिशियल दस्तावेज संभालकर रखें।
लव- दांपत्य जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है, लेकिन आपसी बातचीत से स्थिति संभाल पाएंगे। प्रेम संबंधों में भी गलतफहमी या खटास न आने दें।
हेल्थ- ज्यादा थकान और बदन दर्द की समस्या हो सकती है। काम के साथ पर्याप्त आराम और सही भोजन भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- जीवन को लेकर आपका सकारात्मक रवैया हर परिस्थिति में खुश रहने में मदद करेगा। आपका रहन-सहन और बोलने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। घर में किसी शुभ या मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है।
नेगेटिव- गलत या अनुचित कामों में रुचि न लें, वरना मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। घरेलू मुद्दों पर विवाद होने की संभावना है। आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। युवा अपने भविष्य और करियर के साथ किसी तरह का समझौता न करें।

करियर- अपने कारोबार से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करें। इससे बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं को मजबूती मिलेगी। किसी कर्मचारी की गलती से नुकसान होने की आशंका है। इसलिए महत्वपूर्ण गतिविधियां अपनी निगरानी में करवाएं।
लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे तो घर का माहौल खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ- काम के साथ पर्याप्त आराम भी जरूरी है। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

 पॉजिटिव- परिवार के लोगों को आपसे कुछ उम्मीदें रहेंगी और आप उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। दिन का कुछ समय आत्ममंथन और शांत वातावरण में बिताएं। इससे कई उलझनों का समाधान मिल सकता है। युवाओं को बड़े लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।
नेगेटिव- आपकी कोई निजी या खास बात सार्वजनिक हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। दूसरों की समस्याओं में ज्यादा उलझने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। कोई पेमेंट रुकने से परेशानी हो सकती है।

करियर- बिजनेस में काम का दबाव बढ़ेगा। व्यवस्था को लेकर कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, लेकिन इनके नतीजे अच्छे मिलेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी व्यापारिक मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा होगी। सरकारी नौकरी करने वालों की कोई स्पेशल ड्यूटी लग सकती है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने या लॉन्ग ड्राइव का कार्यक्रम बन सकता है।
हेल्थ- ज्यादा व्यस्तता के कारण पीठ में दर्द या खिंचाव हो सकता है। व्यायाम पर ध्यान दें और जरूरत से ज्यादा काम अपने ऊपर न लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- लंबे समय से अधूरा कोई काम आज पूरा हो सकता है। इससे नई ऊर्जा और ताजगी महसूस होगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी मौजूदगी बढ़ने से संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा। कोई करीबी रिश्तेदार घर आ सकता है।
नेगेटिव- ज्यादा जिम्मेदारियां मिलने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। इसका असर रिश्तों पर भी पड़ सकता है, इसलिए धैर्य और संयम रखें। आर्थिक लेनदेन सावधानी से करें। बच्चों की गतिविधियों पर भी उचित नजर रखें।

करियर- बिजनेस के ज्यादातर काम फोन के जरिये ही पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खाद्य पदार्थों से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ होने की संभावना है। किसी नए काम के लिए प्रयास चल रहे हैं तो आज उससे अच्छे अनुभव और नतीजे मिल सकते हैं।
लव- परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में समय बीतेगा। घर में खुशी और सुकून का माहौल रहेगा।
हेल्थ- भीड़भाड़ और प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें। गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। खानपान और सेहत को लेकर जरूरी सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नई उम्मीदें बनेंगी और प्रयासों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक काम की योजना बन सकती है, जिससे खुशनुमा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- बेकार की बातों में समय खराब न करें और दिनचर्या अनुशासित रखें। थकान और बेचैनी के कारण लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपनी सहनशक्ति और मनोबल मजबूत रखें। दूसरों की परेशानियों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने पर खुद भी तनाव में आ सकते हैं।

करियर- बिजनेस की बाहरी गतिविधियों के बजाय कार्यस्थल पर ज्यादा समय दें। संपर्क मजबूत करने से नए अवसर मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कर्मचारी की वजह से कार्यस्थल की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए निगरानी बनाए रखें।
लव- परिवार में चल रहे किसी विवाद के कारण माहौल प्रभावित हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ- काम व्यवस्थित न होने से तनाव और मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। इसका असर सेहत पर भी पड़ेगा। मेडिटेशन करने से सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6