आज का राशिफल जानिये क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिये क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ उलझनें और परेशानियां रहेंगी, लेकिन उनके समाधान भी मिलते जाएंगे। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। परिवार और निजी जीवन से जुड़े काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होते जाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी बना रहेगा।
नेगेटिव- मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। अहंकार के कारण भाइयों के साथ विवाद हो सकता है। हालांकि अपनी व्यवहार कुशलता से आप हर समस्या का समाधान भी निकाल लेंगे।

व्यवसाय- कारोबार में लेनदेन से जुड़े काम सोच-विचार कर करें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। किसी भी तरह की पार्टनरशिप करने की योजना आज टाल दें। इस समय आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोग अपना टारगेट पूरा कर लेंगे।
लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इससे घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है। अपने खानपान के प्रति बिल्कुल लापरवाही न बरतें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आप खुद में भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। अपनी योग्यता और प्रतिभा से कोई खास उपलब्धि हासिल करने में भी सक्षम रहेंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।
नेगेटिव- सारी व्यवस्थाएं ठीक होने के बावजूद मन में कुछ डर बना रहेगा। अपना मनोबल मजबूत रखें। गुस्सा करने और बेवजह शक करने की आदत में सुधार लाएं। आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। किसी पर भरोसा करके फैसला लेने वाले हैं तो पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। जल्दबाजी न करें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। सहयोगियों और कर्मचारियों की मेहनत व सहयोग से रुके हुए काम दोबारा शुरू होंगे और सफलता भी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के उच्च अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर भी मिल सकता है।
लव- परिवार के साथ समय बिताकर सभी लोग तरोताजा महसूस करेंगे। किसी करीबी मित्र से भी मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- अपनी सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शरीर के किसी हिस्से में दर्द रह सकता है। अपनी शारीरिक स्थिति के अनुसार योग और हल्का व्यायाम करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल बनी हुई है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। आर्थिक मामलों से जुड़े कामों पर खास ध्यान दें। करीबी मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मिलना-जुलना होगा। उनके साथ अच्छा समय बीतेगा।
नेगेटिव- लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी न करें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। किसी अप्रिय घटना की खबर मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखना जरूरी है। विद्यार्थी मौज-मस्ती में पड़कर पढ़ाई से समझौता न करें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नई जानकारियां मिलने से काम आसान होगा। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा काम मिलेगा। इसके साथ ही कोई नया काम शुरू करने की योजना भी बनेगी।
लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों से दूरी बनाए रखना उचित होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि कभी-कभी मन की बेचैनी का नकारात्मक असर आपकी काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- यह समय खुद के बारे में सोचने और अपने कामों की समीक्षा करने का है। आप अपने अंदर ऊर्जा और शांति महसूस करेंगे। रोज की दिनचर्या से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। किसी भी तरह की उलझन में परिवार के लोगों का सहयोग मददगार साबित होगा।
नेगेटिव- पैसों के मामले में धैर्य और शांति बनाए रखें। योजनाओं पर काम करने में कुछ न कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन हिम्मत न हारें और कोशिश जारी रखें। जमीन-जायदाद या वाहन को लेकर कोई समस्या खड़ी हो सकती है। गैरजरूरी खर्च पर नियंत्रण रखें।

व्यवसाय- कारोबार से जुड़ा फैसला लेते समय परिस्थितियां आपको उलझा सकती हैं। बिना सोचे-समझे अपनी योजनाओं की ज्यादा जानकारी किसी से साझा न करें। पार्टनरशिप में कुछ मतभेद भी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज बढ़े हुए काम के बोझ से कुछ राहत मिलेगी।
लव- परिवार के सभी सदस्यों के बीच तालमेल और एक-दूसरे की मदद करने की भावना रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- मौजूदा वातावरण को देखते हुए अपनी सेहत का ध्यान रखें। देसी या आयुर्वेदिक उपाय अपनाना चाहते हैं तो योग्य चिकित्सक की सलाह लें। अपनी ओर से किसी औषधि की मात्रा न बढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन शानदार बीतेगा। आपके काम मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा के काम करना अच्छा फैसला रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई समस्या चल रही है तो किसी की सलाह से उसका हल मिल सकता है।
नेगेटिव- समय के अनुसार व्यावहारिक बनें। सफलता के लिए अपने हितों का भी ध्यान रखना होगा। कुछ लोग आपकी भावुकता और उदारता का गलत फायदा उठा सकते हैं। सोशल मीडिया और बेवजह के मेलजोल में अपना समय बर्बाद न करें।

व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने की किसी योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। स्टाफ और कर्मचारियों का पूरा सहयोग बना रहेगा। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी, लेकिन बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से उनका समाधान भी मिल जाएगा।
लव- पति-पत्नी अपने निजी संबंधों को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे। ध्यान रखें कि इन बातों का असर घर की व्यवस्था पर न पड़े।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें। खानपान भी संतुलित होना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से आज राहत मिल सकती है। योजना बनाकर किए गए काम और सकारात्मक सोच से आपको नई दिशा मिलेगी। दिन का कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से शांति और सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- समय के अनुसार अपने स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। कभी-कभी आपका गुस्सा और अनुशासन को लेकर जरूरत से ज्यादा सख्ती दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। घर में किसी ऐसे व्यक्ति के आने से मन खिन्न होगा, जिससे आप मिलना नहीं चाहते। कुछ समय अध्यात्म और ईश्वर की आराधना में बिताएं।

व्यवसाय- किसी के साथ डील या लेनदेन करते समय बहुत सावधानी बरतें। हालांकि लाभ की स्थिति बेहतर रहेगी और कुछ नई योजनाओं पर काम भी शुरू होगा। नौकरी में टारगेट पूरा करने के लिए किए गए प्रयासों के सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं।
लव- वैवाहिक संबंध सुखद बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए संतुलित दिनचर्या अपनाना जरूरी है। जोखिम भरे कामों से भी दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिन खुशी से बीतेगा। अपने काम करने के तरीके की समीक्षा से कई उलझे हुए काम व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। घर के रखरखाव में बदलाव की कोई योजना बन रही है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। मित्रों से भी मुलाकात होगी।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी काम करते समय सावधानी बरतें। सभी कागजात व्यवस्थित रखें। सिर्फ योजना बनाना ही नहीं, उस पर काम करना भी जरूरी है। संतान की किसी समस्या को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ उपलब्धियां मिलेंगी। पूरी लगन से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। मार्केटिंग से जुड़े कामों और व्यावसायिक संपर्कों को मजबूत करने के लिए भी समय निकालें। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन या त्वचा से जुड़ी कोई परेशानी बढ़ सकती है। मौजूदा वातावरण को देखते हुए अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कुछ भागदौड़ रहेगी, लेकिन किसी रिश्तेदार या मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत बढ़ाएगा और हौसला भी मजबूत करेगा। परिवार की जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभाएंगे। फोन या ईमेल से कोई खास सूचना मिलेगी। संतान की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना व्यवहार सहज बनाए रखें। कभी-कभी आपके अहंकार के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी करीबी मित्र से मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है। समय के अनुसार खुद में बदलाव लाना जरूरी है।

व्यवसाय- काम का बोझ अधिक होने से कई काम अधूरे छूट सकते हैं। हालांकि स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को भी ऑफिस में अधिक कार्यभार के कारण परेशानी होगी।
लव- घर के लिए कोई खास चीज खरीदे जाने से खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी और जुड़ाव गहरा होगा।
स्वास्थ्य- उमस भरे मौसम में एलर्जी और इंफेक्शन की समस्या रह सकती है। साफ-सफाई का ध्यान रखें और सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई कानूनी काम अटका हुआ है तो आज कुछ भागदौड़ के बाद उसका हल मिल सकता है। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी, इसलिए उस पर अमल जरूर करें। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- कोई पारिवारिक मसला चल रहा है तो उसे वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में सुलझाएं। इससे संबंध बेहतर हो सकते हैं। कोई खास काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करने से उचित परिणाम मिलेंगे।

व्यवसाय- कारोबार में काम का बोझ अधिक रहेगा। फिलहाल मुनाफे की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन जल्दी ही इसमें बदलाव की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग जनता से सीधे जुड़े कामों में सावधानी बरतें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं।
लव- घर के किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से परिवार से जुड़ा कोई काम सुलझ जाएगा। इससे सुख-शांति का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हालांकि मौजूदा मौसम में अपने खानपान को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से लंबे समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। आपकी इच्छाशक्ति और रचनात्मकता बढ़ेंगी। संपर्कों का दायरा भी बढ़ रहा है, जो भविष्य में आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेगा।
नेगेटिव- आमदनी के मुकाबले खर्च ज्यादा रहेंगे। इससे चिंता हो सकती है, लेकिन इस समय धैर्य बनाए रखना उचित होगा। भविष्य से जुड़ी अपनी योजनाएं गुप्त रखें, वरना कोई दूसरा व्यक्ति उनका फायदा उठा सकता है।

व्यवसाय- अभी कोई नई योजना या नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए कार्यस्थल पर चल रहे कामों पर ही ध्यान दें। रुकावटें आने के बावजूद आप सफल रहेंगे। अपना हौसला और काम करने की क्षमता बनाए रखें।
लव- जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। इससे आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। युवा प्रेम प्रसंगों में न उलझें।
स्वास्थ्य- गर्मी और उमस के कारण सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है। इसलिए काम के साथ आराम करना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज अपने संपर्कों के माध्यम से कुछ खास जानकारियां मिलेंगी। जो काम लंबे समय से रुके या अटके हुए हैं, वे थोड़े प्रयास से पूरे हो सकते हैं। पढ़ाई कर रहे युवाओं को अपने भविष्य से जुड़ी समस्या का समाधान मिल जाएगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद कुछ समस्याएं आ सकती हैं। मेहनत के अनुसार नतीजे न मिलने पर तनाव को हावी न होने दें। समय के साथ धीरे-धीरे गतिविधियां सामान्य हो जाएंगी। बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें।

व्यवसाय- कारोबार से जुड़ा कोई नया काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जुटा लें। जल्दबाजी में किया गया काम नुकसान दे सकता है। मशीनरी आदि से जुड़े कारोबार में कुछ नुकसान की आशंका है। ऑफिस के काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। घर में बच्चे के जन्म से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से खुशी का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या में लापरवाही से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। योग और व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपके लिए ग्रह स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। सपनों और कल्पनाओं को साकार करने का समय है। काम व्यवस्थित तरीके से करना और तालमेल बनाए रखना आपको सफलता दिलाएगा। भविष्य को लेकर युवाओं के प्रयास सफल रहेंगे।
नेगेटिव- किसी मित्र या रिश्तेदार की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है। इसलिए कोई काम शुरू करने से पहले उसकी सफलता की संभावनाओं को अच्छी तरह परख लें। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान जरूर दें। इससे आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा।

व्यवसाय- कारोबार में हर काम नियम-कानून के अनुसार करें, वरना कोई समस्या खड़ी हो सकती है। कार्यस्थल पर अपनी मौजूदगी बनाए रखें और सभी फैसले खुद लें। नौकरी में अपना लक्ष्य तय करना आसान होगा। अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमी दूर होगी। संबंधों में फिर मधुरता आएगी। किसी करीबी मित्र से मिलने का मौका भी मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि मौजूदा वातावरण को देखते हुए सेहत के प्रति सावधानी बरतना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4