यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया | हल्द्वानी पहुंचने पर यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष हेमंत साहू का तिकोनिया पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया | इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमित हिरदेश ने कहा कि 2016 में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हेमंत साहू ने लगातार कांग्रेस के हितों में काम किया है | अब आलाकमान ने उन्हें एक और अहम जिम्मेदारी दी है | जिसे वह 2022 में युवाओं में जोश भर कर पूरा करेंगे |

वहीं हेमंत साहू ने कहा कि आज जिस प्रकार से कांग्रेस के हाईकमान ने एक जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं जी-जान से 2022 में युवाओं के साथ कांग्रेस की सेवा करूंगा और 2022 में कांग्रेस को जीत दिलाऊंगा | आज जिस प्रकार से युवाओं ने मेरा जोरदार स्वागत किया है | इससे साफ होता है कि युवाओं के अंदर काफी जोश है | 2022 में युवाओं के साथ से कांग्रेस भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी | 2022 में उत्तराखंड के अंदर कांग्रेस की सरकार बनाने की अहम भूमिका युवाओं की रहेगी |