आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन मिलाजुला रहेगा। खुद पर भरोसा रखकर काम करेंगे तो पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा पाएंगे। रिश्तों के प्रति आपका सम्मान परिवार के लोगों के साथ संबंध मजबूत करेगा। बच्चों से जुड़े मामलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। वे आपकी बात और मार्गदर्शन को महत्व देंगे। परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे तरीके से संभाल लेंगे।
नेगेटिव- कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। इससे आपके काम पर भी असर पड़ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से बहुत जल्दी नजदीकी बढ़ाना परेशानी का कारण बनेगा। घर के बड़े लोगों की बात और भावनाओं का सम्मान करना जरूरी रहेगा। किसी की बात पर तुरंत भरोसा करने के बजाय पहले स्थिति समझें।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ बदलाव होंगे। विरोधी खुद आगे बढ़कर समझौते की पहल कर सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और उनसे आगे काम में मदद मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा होगी और इससे फायदा मिलेगा। बिजनेस में नए संपर्क भी बनेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच तनाव रह सकता है। एक-दूसरे की भावनाएं समझने से स्थिति संभलेगी। प्रेम संबंध में अपनापन बनाए रखने के लिए लव पार्टनर को कोई गिफ्ट दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम परेशान करेगा। प्रदूषण और बदलते मौसम से बचाव रखना जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी और यह संपर्क आगे आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए क्रिएटिव गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। जीवनशैली बेहतर करने के लिए भी कुछ बदलाव करेंगे। कोई नया विचार आपके काम करने के तरीके में सुधार लाएगा।
नेगेटिव- किसी विवाद में पड़ने से परेशानी बढ़ेगी, इसलिए ऐसी स्थिति से दूरी रखें। वाहन या घर की देखभाल और मरम्मत पर खर्च बढ़ सकता है। गैर जरूरी खर्च रोकना जरूरी रहेगा। जरूरी कागज और कीमती चीजें संभालकर रखें, वरना परेशानी हो सकती है।

व्यवसाय- कारोबार में अपनी योग्यता और प्रतिभा के दम पर कोई उपलब्धि हासिल करेंगे। इसके लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। पार्टनरशिप के बिजनेस में फायदा होगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर तनाव रहेगा। लगातार मेहनत करने से काम संभल जाएगा।
लव- व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इसके बावजूद घर की व्यवस्था ठीक रहेगी और आपसी समझ बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना पेट की परेशानी बढ़ा सकता है। खानपान में सावधानी रखना जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- नए कामों की योजनाएं बनेंगी। उन्हें शुरू करने में आपके संपर्कों से मदद मिलेगी। सफलता के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन कोशिशों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण काम को आगे बढ़ाने का रास्ता भी खुलेगा।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में बिना मांगे सलाह देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। करीबी रिश्तेदारों और भाइयों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखने होंगे। भावनाओं में आकर किसी विवाद या समस्या में शामिल होने से बचें।

व्यवसाय- कारोबार में मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में किसी व्यक्ति पर बिना जांच-पड़ताल भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों का अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों पर प्रभाव बना रहेगा। काम की व्यवस्था आपके नियंत्रण में रहेगी।
लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। इससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध में जल्दबाजी करने से परेशानी हो सकती है, इसलिए रिश्ते को समय दें।
स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी के कारण चिड़चिड़ापन रहेगा। आराम और कुछ समय ध्यान करने से मानसिक थकान कम होगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और आपकी पहचान भी मजबूत होगी। नई और उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। पैसों से जुड़ी चल रही परेशानी में राहत मिलेगी और आर्थिक समस्या कम होगी। घर के बड़े लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में उनकी सलाह भी आपके काम आएगी।
नेगेटिव- किसी से बहस करने पर परेशानी बढ़ सकती है। प्यार और शांत व्यवहार से काम निकालना ज्यादा आसान रहेगा। आज की यात्रा में समय खराब हो सकता है, इसलिए गैर जरूरी यात्रा टालना बेहतर रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से भी परेशानी होगी।

व्यवसाय- कारोबार की चुनौतियों को संभालने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। आपकी अच्छी छवि के कारण मार्केट से अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। काम पर पूरा ध्यान देने से फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को मनपसंद प्रोजेक्ट मिल सकता है। इससे काम में उत्साह बढ़ेगा।
लव- जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। परिवार में रिश्ते को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। पर्याप्त आराम नहीं लेने से कमजोरी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी योजना पर काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी लेने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपनी समझदारी और लोगों से बात करने की क्षमता से मुश्किल काम भी पूरे कर पाएंगे। मोबाइल या ईमेल पर कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। इससे किसी जरूरी योजना या काम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
नेगेटिव- परिवार में छोटी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति का दखल पारिवारिक परेशानी बढ़ाएगा। योजनाएं बनाने के साथ उन पर काम शुरू करना भी जरूरी रहेगा। केवल सोचते रहने से कोई महत्वपूर्ण मौका निकल सकता है।

व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कारोबार में फायदा होगा। निजी कामों की व्यस्तता के कारण बिजनेस के कई काम घर से संभालेंगे। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। उनके अनुभव और संपर्क से भी काम आगे बढ़ेंगे।
लव- शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। विवाहेतर संबंध घर की शांति खराब कर सकते हैं और वैवाहिक रिश्ते में तनाव बढ़ा सकते हैं।
स्वास्थ्य- तनाव और गुस्से से मानसिक और शारीरिक थकान बढ़ेगी। योग और ध्यान से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद और सलाह से लंबे समय से चल रही समस्या सुलझेगी। इससे राहत मिलेगी। आपकी सकारात्मक सोच घर और काम के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखने में मदद करेगी। पुरानी परेशानी खत्म होने से दूसरे जरूरी काम भी आसानी से आगे बढ़ेंगे।
नेगेटिव- गलत कामों या गलत संगत की तरफ झुकाव आपकी छवि खराब कर सकता है। युवाओं को इस मामले में खास सावधानी रखनी होगी। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। समझदारी और शांत बातचीत से स्थिति संभलेगी।

व्यवसाय- अभी की गई मेहनत के अच्छे नतीजे आगे मिलेंगे। टैक्स से जुड़ा कोई मामला उलझ सकता है। प्रोफेशनल व्यक्ति की मदद से मामला संभलेगा। कोई ऑफिशियल यात्रा कैंसिल हो सकती है। कागजी और टैक्स से जुड़े काम में सावधानी जरूरी रहेगी।
लव- परिवार की किसी समस्या का समाधान होने से घर का माहौल शांत रहेगा। विपरीत लिंग के किसी दोस्त से मुलाकात खुशी देगी और दिन अच्छा बीतेगा।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी मौसमी परेशानी हो सकती है। लापरवाही करने पर समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन मेहनत और समझदारी से परिस्थितियां संभल जाएंगी। रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है। परिवार की किसी परेशानी को दूर करने के लिए की गई कोशिश सफल होगी। दोपहर तक जरूरी मामलों में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।
नेगेटिव- कोई बड़ा फैसला अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद लेना फायदेमंद रहेगा। अभी निवेश करना ठीक नहीं रहेगा। परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी करने वालों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। लापरवाही से परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।

व्यवसाय- कारोबार में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी कोई खास योजना लीक हो सकती है, इसलिए कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी रहेगा। नौकरीपेशा लोग लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका गंवा सकते हैं। जरूरी काम समय पर पूरा करना होगा।
लव- परिवार को समय देने से घर का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध में मुलाकात का मौका मिलेगा और नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- सेहत को लेकर लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। नियमित एक्सरसाइज और योग से फायदा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए किसी दोस्त से अच्छा सुझाव मिल सकता है। पिछली गलतियों से मिली सीख के आधार पर आज बेहतर आर्थिक योजना बनेगी। कमाई के रास्ते भी बढ़ेंगे।
नेगेटिव- कमाई बढ़ने के साथ खर्च भी ज्यादा होंगे। इससे आर्थिक तनाव रह सकता है। कुछ नकारात्मक लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। उनसे दूरी बनाए रखने पर आप अपने काम पर बेहतर ध्यान दे पाएंगे।

व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबार में फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। प्रॉपर्टी की डील में कागजी काम बहुत सावधानी से करना होगा। सरकारी नौकरी करने वालों पर अतिरिक्त काम का दबाव रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ने से व्यस्तता भी ज्यादा रहेगी।
लव- परिवार के लोग घर की किसी समस्या पर मिलकर बातचीत करेंगे और उसका समाधान निकलेगा। शादी योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और दिल की समस्या वाले लोगों को मौसम के बदलाव में सावधानी रखनी होगी। सेहत में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है।
भाग्यशाली रंग– केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मेहनत पर भरोसा रखने से परिस्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी। रिश्तों में चल रहा तनाव बातचीत और तालमेल से खत्म होगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते बेहतर होंगे।
नेगेटिव- पैसों के लेन-देन में समझौता करने से नुकसान हो सकता है। वाहन या घर की मरम्मत पर बड़ा खर्च आने से बजट बिगड़ सकता है। रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपनी तरफ से पहल करनी होगी।

व्यवसाय- मजबूत योजना और मेहनत के अच्छे नतीजे जल्दी मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को मनपसंद विभाग या प्रोजेक्ट मिल सकता है। इससे काम को लेकर राहत और उत्साह रहेगा। बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद होने से परेशानी बढ़ सकती है।
लव- घर का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की मदद से कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना आसान होगा। प्रेम संबंध में मर्यादा बनाए रखना जरूरी रहेगा।
स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी। कभी-कभी आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस हो सकती है। योग और ध्यान से मानसिक स्थिति बेहतर होगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- धार्मिक सोच वाले किसी व्यक्ति के साथ समय बिताएंगे। जीवनशैली बेहतर करने के लिए कुछ नए फैसले लेंगे और उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। मानसिक शांति भी बनी रहेगी।
नेगेटिव- मुश्किल परिस्थिति आने पर घबराने से परेशानी बढ़ेगी। कोई बात मन मुताबिक नहीं होने पर गुस्सा आ सकता है। शांत और धैर्य से अपनी बात रखने पर स्थिति संभल जाएगी।

व्यवसाय- कारोबार की स्थिति लगभग पहले जैसी रहेगी। अभी बड़ा बदलाव नहीं होगा। फोन और इंटरनेट के जरिए नए संपर्क बनेंगे। मार्केट में रुका हुआ पेमेंट मिल जाएगा और आर्थिक परेशानी कम होगी। ऑफिस के काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा। घर का माहौल अच्छा और खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ बिताया समय रिश्ते मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखना जरूरी रहेगा। खानपान और दिनचर्या बिगड़ने से परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी पसंद के कामों में समय बिताने से मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी। घर की मरम्मत या सुधार में वास्तु के नियमों का ध्यान रखने से योजना बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगी। कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। इससे लंबे समय से बना तनाव कम होगा।
नेगेटिव- दूसरों की परेशानी सुलझाने के चक्कर में आप खुद मुश्किल में पड़ सकते हैं। अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी रहेगा। युवाओं को किसी काम में असफलता मिलने से तनाव हो सकता है। धैर्य रखने और दोबारा कोशिश करने से स्थिति सुधरेगी।

व्यवसाय- कारोबार में मेहनत के मुकाबले नतीजे कम मिलेंगे। अभी कोई नई बिजनेस योजना शुरू करना ठीक नहीं रहेगा। मौजूदा कामों पर ध्यान देना ज्यादा फायदेमंद होगा। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से राहत रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाएं समझेंगे। साथ बिताया समय रिश्ते में नजदीकी बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- किसी करीबी व्यक्ति की सेहत में सुधार होगा और आपकी चिंता कम होगी। अपनी सेहत को लेकर भी सावधानी रखना जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– नई और उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। अच्छी सोच वाले लोगों से मिलने पर उत्साह और ऊर्जा बढ़ेगी। मुश्किल परिस्थिति आने पर भी आप उसका समाधान निकाल लेंगे। खेल से जुड़े विद्यार्थियों को अच्छा मौका मिलेगा। मेहनत और तैयारी का फायदा मिलेगा।
नेगेटिव- लापरवाही और देर करने के कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। नकारात्मक बातों से आत्मविश्वास कम हो सकता है। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण महत्वपूर्ण काम शुरू करने में देरी होगी। समय पर फैसला लेना जरूरी रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार व्यवस्थित तरीके से चलता रहेगा। प्रॉपर्टी की डील में कागज अच्छी तरह जांचना जरूरी होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी मुश्किल प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है। काम अच्छे तरीके से पूरा करने पर वरिष्ठ अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे।
लव– पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर तनाव रहेगा। गुस्से के बजाय शांत बातचीत से समस्या सुलझ जाएगी।
स्वास्थ्य- नियमित दिनचर्या और संतुलित खानपान से पहले से चल रही स्वास्थ्य परेशानी में राहत मिलेगी। मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9