आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी  राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि लेने से आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आया है। हर काम सहज तरीके से करने पर काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। विद्यार्थी किसी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आज आवेदन कर सकते हैं।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-बिक्री के काम में परेशानी आ सकती है। किसी भी समस्या को विवाद के बजाय बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। जरूरी सामान खुद संभालकर रखें, क्योंकि उसके खोने या चोरी होने की आशंका है।

करियर- कारोबार में लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ेंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह और सहयोग से अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। पार्टनरशिप को लेकर बातचीत चल रही है तो उससे जुड़ा फैसला फायदेमंद रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। परिवार के लोगों के बीच प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे।
हेल्थ- कफ और खांसी की परेशानी हो सकती है। लापरवाही न करें और जरूरत के मुताबिक इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- निजी काम को लेकर योजना बनाई है तो आज उस पर तुरंत काम शुरू करना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों और युवाओं की पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्या दूर होगी। इससे वे एकाग्र होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। समझदारी से काम करना जरूरी है।
नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने से मौका हाथ से निकल सकता है। इसलिए जरूरी फैसला समय पर लें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इससे मनोबल कमजोर होगा और संबंधों पर भी असर पड़ेगा।

करियर- कारोबार में नई गतिविधि शुरू करने की योजना बनेगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है, लेकिन आज लोन या उधार लेने से जुड़ा काम न करें। नौकरी में मन मुताबिक बदलाव होने की संभावना है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमी हो सकती है। इसका असर आपकी मानसिक शांति पर भी पड़ेगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मौसम बदलने के कारण एलर्जी, खांसी और जुकाम हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। इसलिए दिन की शुरुआत में ही कामों की योजना बना लें। कोई फायदेमंद सूचना मिल सकती है। घर में चल रही गलतफहमियां आपकी कोशिशों से दूर होंगी।
नेगेटिव- अच्छे अवसर का समय पर फायदा उठाएं। बातचीत करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें, वरना थोड़ी सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। अपने अहंकार और गुस्से की ऊर्जा को सही काम में लगाएं।

करियर- फिलहाल मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। जरूरत से ज्यादा उत्साह में काम करने से बचें। धैर्य और सक्रियता बनाए रखने पर काम समय से पूरे होंगे। रुकी पेमेंट मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है।
लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। संतान की इच्छा रखने वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
हेल्थ- मौसम के कारण एलर्जी और घबराहट हो सकती है। भीड़भाड़ और प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और दूसरों से मदद की उम्मीद करने के बजाय अपने काम खुद पूरा करने की कोशिश करें। इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे। अच्छी सोच और व्यवस्थित दिनचर्या से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
नेगेटिव- दोस्तों के साथ मतभेद हो सकता है। नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य न खोएं और अपना मनोबल मजबूत रखें। विद्यार्थी पढ़ाई में व्यस्त रहें। थोड़ी सी लापरवाही परीक्षा के नतीजों पर असर डाल सकती है।

करियर- कार्यस्थल पर मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। आपके फैसले सही साबित होंगे। ऑफिस की फाइलें और कागजी काम समय पर पूरे कर लें, वरना पेनल्टी लग सकती है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग अपने क्लाइंट से अच्छा व्यवहार रखें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। घर और काम के बीच भी अच्छा तालमेल बना रहेगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन लापरवाही न करें। मौसम के मुताबिक अपनी दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- मैरून, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ज्यादातर काम समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरे होने पर खुशी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की शादी से जुड़ी योजना बन सकती है। प्रभावशाली व्यक्ति से मदद मिलने पर युवाओं को खुशी होगी। निजी काम पूरे करने के लिए भी समय मिलेगा।
नेगेटिव- कुछ नजदीकी लोग जलन के कारण आपके प्रति नकारात्मक भावना रख सकते हैं। दूसरों के मामलों में न पड़ें, वरना बेवजह परेशानी में फंस सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। समस्या आने पर घर के अनुभवी लोगों की सलाह लें।

करियर- कारोबार में व्यवस्था बनी रहेगी, लेकिन सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल की परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। रुकी पेमेंट मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का ऑफिस में प्रभाव बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। लव पार्टनर के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा।
हेल्थ- मौजूदा वातावरण से अपना बचाव करें। जोखिम वाले कामों से भी दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में महत्वपूर्ण साबित होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां घर के लोगों में बांटकर अपने लिए भी समय निकालें। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
नेगेटिव- धार्मिक कार्यक्रम में गलतफहमी के कारण किसी से कहासुनी हो सकती है। इसलिए अपना व्यवहार संयमित रखें। जरूरत से ज्यादा अपने बारे में सोचने का गलत असर निजी और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है।

करियर- बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। रुके हुए कामों के कारण कारोबार में मंदी आ सकती है। आलस को खुद पर हावी न होने दें। ऑफिस और बिजनेस दोनों जगह टीम वर्क से काम करने पर अच्छी सफलता मिलेगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ- एसिडिटी या पित्त से जुड़ी समस्या वाले लोग मौसम से अपना बचाव करें। भोजन में ठंडी तासीर वाली चीजें शामिल कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से उत्साह रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करेंगे और इससे आपको खुशी मिलेगी। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात का मौका भी मिल सकता है।
नेगेटिव- अपनी योग्यता और क्षमता पर भरोसा रखें। आंख बंद करके दूसरों पर भरोसा करना परेशानी बढ़ा सकता है। युवा किसी समस्या के कारण नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। लेनदेन में लापरवाही न करें।

करियर- बिजनेस की योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। किसी अधिकारी से मन मुताबिक मदद मिलेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम विशेष रूप से सफल होंगे। क्लाइंट या कस्टमर से बहस की स्थिति बने तो शांत रहें। नौकरी में काम सावधानी से पूरे करें।
लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल और प्रेम रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
हेल्थ- वाहन सावधानी से चलाएं। मौसम के विपरीत असर से बचने के लिए खानपान पर खास ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- भावनाओं के बजाय समझदारी से फैसला लें और व्यावहारिक रहें। इससे सभी कामों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी बेकार की बातों से ध्यान हटाकर पढ़ाई पर ध्यान देंगे। रिश्तेदारों से चल रहा पुराना मतभेद भी दूर हो सकता है।
नेगेटिव- लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। हस्ताक्षर और कागजी काम करते समय सावधानी रखें। आर्थिक गतिविधियां फिलहाल धीमी रहेंगी। कुछ मामलों में स्वाभिमान आपकी तरक्की में रुकावट बन सकता है। व्यवहार में लचीलापन रखें।

करियर- बिजनेस के काम करने के तरीके को बेहतर बनाने की जरूरत है। बड़े अधिकारी या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होने पर काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। सरकारी नौकरी में किसी क्लाइंट के कारण परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।
लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है। इसका असर आपके करियर पर भी पड़ सकता है।
हेल्थ- गलत खानपान और अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण हड्डियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है। मौसम से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपकी कोशिशों से ज्यादातर काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे होंगे। परिवार का साथ और अनुकूल समय आत्मविश्वास बढ़ाएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
नेगेटिव- लापरवाही के कारण पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी हो सकती है। कागजी काम करते समय सावधानी रखें। बाहरी गतिविधियों में व्यस्त रहना समय और पैसे की बर्बादी हो सकती है।

करियर- महिला कारोबारी अपने बिजनेस पर खास ध्यान दें। उनके लिए समय फायदेमंद है। मनोरंजन और सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े बिजनेस में तरक्की होगी। नौकरी में महत्वपूर्ण पद मिल सकता है।
लव- व्यस्त दिनचर्या से परिवार के लिए समय निकालने पर सभी को खुशी मिलेगी। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
हेल्थ- मौसम के मुताबिक दिनचर्या रखें। खांसी, जुकाम और गले से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई भी काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी लें। इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे। इनकम के नए रास्ते बनेंगे। घर के बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- कोई दोस्त आपके खिलाफ गलतफहमी पैदा कर सकता है। दूसरों पर भरोसा करने के बजाय अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। पैसों का लेनदेन न करें। युवाओं को किसी खास काम का नतीजा मिलने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

करियर- दोस्त की मदद से बिजनेस का अटका प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा। अंदरूनी व्यवस्था और काम करने के तरीके में बदलाव से अच्छे नतीजे मिलेंगे। विदेश से जुड़े बिजनेस में नुकसान हो सकता है। कोई भी डील सावधानी से करें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बुजुर्गों के सहयोग और आशीर्वाद से घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।
हेल्थ- पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा होने से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। दूसरों के साथ अपना भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- भावनाओं के बजाय समझदारी से काम लें। थोड़ी सावधानी से सभी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे। बच्चों के भविष्य से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। हिम्मत और साहस से मुश्किल काम भी आसानी से पूरा कर लेंगे।
नेगेटिव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर परेशानी आ सकती है। समस्या का समाधान शांत तरीके से करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंध खराब न होने दें। गुस्से और आवेश के बजाय बातचीत से समस्या सुलझाएं।

करियर- कारोबार की सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में करवाएं। स्टाफ या कर्मचारियों के भरोसे रहना नुकसान पहुंचा सकता है। गैरकानूनी कामों से दूर रहें। जांच या पेनल्टी जैसी स्थिति बन सकती है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति से मुलाकात होने पर पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
हेल्थ- गलत खानपान से गैस, बदहजमी और पेट दर्द हो सकता है। हल्का भोजन करें और परेशानी बढ़ने पर इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई काम मन मुताबिक होने से मानसिक शांति मिलेगी। किसी से वादा किया है तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की योजना बना रहे हैं तो फैसला सही साबित हो सकता है।
नेगेटिव- समस्या आने पर घबराने के बजाय शांत तरीके से समाधान निकालें। सही मार्गदर्शन मिलेगा। काम के पीछे खुद को पूरी तरह न झोंकें, वरना स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ सकता है।

करियर- बिजनेस के लिए समय अच्छा है, लेकिन प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट और बाहरी गतिविधियों में ज्यादा सफलता मिलेगी। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता और नजदीकी बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।
हेल्थ- लापरवाही के कारण गैस और पेट खराब होने की समस्या हो सकती है। साफ पानी पिएं और खानपान का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9