

स्थान : उधम सिंह नगर
ब्यूरो रिपोर्ट

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किशोरी से हुए गैंगरेप मामले में कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि जिस होटल में घटना हुई थी उसके संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।


रुद्रपुर क्षेत्राधिकारी (सीओ) विभव सैनी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया। इसके आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची, जो नाबालिग है और उसे पुलिस ने संरक्षण में लिया है।



पुलिस के अनुसार, किशोरी के साथ कथित गैंगरेप की घटना लालपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में हुई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल संचालक मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

सीओ विभव सैनी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


