हल्द्वानी में VIMUN का शुभारंभ, युवाओं में नेतृत्व और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर

हल्द्वानी में VIMUN का शुभारंभ, युवाओं में नेतृत्व और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर

स्थान : हल्द्वानी
रिपोर्टर : पंकज सक्सेना

पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (PCTM), हल्द्वानी में विजन इंडिया मॉडल यूनाइटेड नेशंस (Vision India Model United Nations – VIMUN) के शुभारंभ के अवसर पर भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान आगामी दो दिवसीय सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य और कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान के चेयरमैन श्री नारायण पाल, प्रबंध निदेशक (MD) श्री निर्भय पाल, सचिव श्रीमती कामिनी पाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री अतुल पाल, हेड ऑपरेशन श्री भानु बिष्ट और जनसंपर्क अधिकारी सुश्री शुभांगी शांडिल्य मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन को युवाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

वहीं विजनरी इंडिया की ओर से को-फाउंडर एवं डायरेक्टर जनरल श्री हरमन सिंह, को-फाउंडर श्री ऋषभ खत्री और फाइनेंशियल एडवाइजर श्री स्वर्णिम ने मॉडल यूनाइटेड नेशंस की अवधारणा, उद्देश्य और युवाओं के व्यक्तित्व विकास में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बताया गया कि 11 और 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले VIMUN सम्मेलन में देश के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों से आए प्रतिभागी संयुक्त राष्ट्र की अलग-अलग समितियों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान प्रतिभागी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श, वाद-विवाद, कूटनीतिक संवाद और नीति निर्माण की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।

संस्थान के प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, प्रभावी संवाद कौशल, शोध और विश्लेषण की क्षमता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें वैश्विक मुद्दों की समझ प्रदान करते हैं। VIMUN केवल एक शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने आयोजन से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका जवाब आयोजन समिति और विजनरी इंडिया की टीम ने विस्तारपूर्वक दिया। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में प्रतिभागियों को वास्तविक संयुक्त राष्ट्र प्रणाली की तर्ज पर चर्चा और निर्णय लेने का अनुभव मिलेगा।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों, प्रतिभागियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट परिवार ने सम्मेलन की सफलता की कामना करते हुए सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और इसे युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक अवसर बताया।