ऊधम सिंह नगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

ऊधम सिंह नगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

स्थान : रुद्रपुर
ब्यूरो रिपोर्ट

ऊधम सिंह नगर जनपद में एक किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है पीड़िता की मां की तहरीर पर रुद्रपुर वाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां में आरोप लगाया कि उनकी पुत्री अपनी एक सहेली के साथ वाटर पार्क जाने के लिए किच्छा रोड पर खड़ी थी इसी दौरान सहेली का मुंहबोला भाई नमन अपने एक साधी के साथ बाइक से वहां पहुँचा और कोकवाटर पार्क ले जाने का झांसा देकर लालपुर स्थित एक होटल में से गप्पा।

शिकायत के अनुसार होटल में कोल्ड ड्रिंक में कथित रूप से नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी को पिलाया गया, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया आरोप है कि इस दौरान वहां कुछ अन्य लोगों को भी बुलाया गया, जिन्होंने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता की मां ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।