नैनीताल में 04 से 10 जुलाई तक सेवा सप्ताह का आयोजन

नैनीताल में 04 से 10 जुलाई तक सेवा सप्ताह का आयोजन

स्थान : हल्द्वानी
रिपोर्टर : संजय जोशी

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी दी है कि प्रदेश में 04 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक सेवा सप्ताह कार्यक्रम मनाया जाएगा। जनपद नैनीताल में भी यह कार्यक्रम विभिन्न विकास खण्डों और तहसील स्तरों पर आयोजित किए जाएंगे, जहां आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि सेवा सप्ताह का शुभारंभ 04 जुलाई (शनिवार) को प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून से किया जाएगा, जबकि जनपद में इसका शुभारंभ विकास खण्ड परिसर भीमताल से होगा।

इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का निस्तारण करेंगे तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाएंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे को जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया है। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शिविरों में स्टॉल लगाकर योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करें।

कार्यक्रमों का विस्तृत शेड्यूल:

  • 04 जुलाई: भीमताल में रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास शिविर
  • 05 जुलाई: हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैराथन व खेल प्रतियोगिताएं
  • 06 जुलाई: रामनगर में स्वास्थ्य, शिक्षा व दिव्यांगजन शिविर
  • 07 जुलाई: कैंची धाम में महिला, युवा व सैनिक कल्याण कार्यक्रम
  • 08 जुलाई: धारी में कृषि, उद्यान एवं पशुपालन कार्यक्रम
  • 09 जुलाई: कोटाबाग में उद्योग एवं सूक्ष्म उद्योग कार्यक्रम
  • 10 जुलाई: हल्द्वानी में बड़ी अवसंरचना एवं विकास योजनाओं पर कार्यक्रम

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी और खण्ड विकास अधिकारी को नोडल बनाकर शिविरों की निगरानी की जाएगी तथा अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।