

ब्यूरो रिपोर्ट

आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया है उन्होंने अपने ही साथी अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।


ईशान किशन ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और उसके बाद आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसका उन्हें बड़ा फायदा मिला उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और लगातार रन बनाने की क्षमता ने उन्हें शीर्ष स्थान तक पहुंचा दिया।


आईसीसी रैंकिंग में अब ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच सिर्फ 7 रेटिंग अंकों का अंतर रह गया है अभिषेक शर्मा लंबे समय तक नंबर-1 पर बने रहे थे, लेकिन अब यह सिंहासन ईशान किशन के नाम हो गया है भारतीय क्रिकेट के लिए यह गर्व का क्षण माना जा रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने कुल 317 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 200 के आसपास रहा पाकिस्तान के खिलाफ उनकी मैच जिताऊ पारी को भी काफी सराहा गया, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था।
इस उपलब्धि के साथ ईशान किशन अब उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया है इस सूची में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।

अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है आयरलैंड के लोर्कन टकर चार स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 77वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि रॉस अडेयर छह स्थान ऊपर चढ़कर 84वें नंबर पर पहुंच गए हैं।


गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में भी हलचल देखी गई है आयरलैंड के मैथ्यू हम्फ्रीज गेंदबाजों की सूची में 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि भारत के शिवम दुबे ऑलराउंडरों में तीन स्थान की छलांग लगाकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव हुआ है, जहां ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड पहली बार दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं वहीं भारत के जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजों की रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है, जिससे भारतीय क्रिकेट का दबदबा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुआ है।

