

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

टिहरी के बहुचर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को हरिद्वार में पुलिस ने रोक दिया शंकराचार्य चौक क्षेत्र में भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई, जबकि बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया।


जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ता टिहरी जाने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए उन्हें शंकराचार्य चौक पर रोक दिया, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही कार्यकर्ता आगे बढ़ने की मांग पर अड़े रहे।



स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त बल तैनात किया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार समझाइश भी दी।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग टिहरी की ओर कूच करने का प्रयास कर रहे थे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने प्रमुख नेताओं से वार्ता की, जिसके बाद अधिकांश कार्यकर्ताओं को हरिद्वार में ही रोक दिया गया।
उन्होंने बताया कि भीम आर्मी के कुछ प्रमुख नेताओं को पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए आगे जाने की अनुमति दी गई है, जबकि शेष कार्यकर्ताओं को स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए वहीं रोका गया।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि पूरे मामले में कानून व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



