

स्थान : उत्तराखंड
ब्यूरो रिपोर्ट

कुमाऊं क्षेत्र में मौसम ने करवट ले ली है बीती रात से हो रही झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी है खटीमा, टनकपुर और बनबसा सहित कई क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया है।


बीती रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रहा बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और कई स्थानों पर तेज बारिश भी देखने को मिली।



बारिश से खेतों में नमी बढ़ने पर किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है किसानों का कहना है कि इस वर्ष की पहली अच्छी बारिश से धान सहित खरीफ फसलों की बुवाई और कृषि कार्यों को गति मिलेगी लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश किसी राहत से कम नहीं है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है और जनजीवन को भी बड़ी राहत मिली है हालांकि प्रशासन ने लोगों से बरसात के मौसम में सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों से सावधानी बरतने की अपील की है।
फाइनल रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिलाकर कुमाऊं में हुई बारिश ने जहां भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई है, वहीं यह किसानों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुई है लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मानसून और सक्रिय होगा, जिससे कृषि कार्यों को और अधिक लाभ मिलेगा।


