

स्थान : खटीमा
रिपोर्टर : अशोक सरकार

क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस कमेटी ने विद्युत विभाग कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली, पानी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर सरकार और विभाग पर गंभीर सवाल उठाए।


प्रदर्शन में खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी की समस्या से आम जनता बेहद परेशान है, लेकिन विभागीय स्तर पर समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है उन्होंने अवैध खनन के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।



इसी दौरान महिला कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी देवी ने भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से घरेलू जीवन के साथ-साथ व्यापार और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


प्रदर्शन के दौरान विद्युत विभाग के एसडीओ आलोक सचान ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि लोहिया हेड पावर प्लांट ओवरलोड चल रहा है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 132 केवी खटीमा सब स्टेशन को जल्द ही चार्ज करने का प्रयास किया जा रहा है।

एसडीओ ने आश्वासन दिया कि यदि सभी तकनीकी कार्य समय पर पूरे हो जाते हैं तो लगभग एक सप्ताह के भीतर बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलने की संभावना है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की वहीं प्रशासनिक स्तर पर स्थिति पर नजर बनाए रखी गई है।



