रानीखेत में भाजयुमो की जिला एवं मंडल स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

रानीखेत में भाजयुमो की जिला एवं मंडल स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला रानीखेत द्वारा जिला एवं मंडल टोली की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष साहिल बेलवाल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक महेंद्र बिष्ट, सह-संयोजक मनीष जोशी एवं अमन कुमार, जिला महामंत्री नरेंद्र बिष्ट सहित समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक विस्तार और युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके।

मुख्य अतिथि दीप कोश्यारी ने संगठन की रीति-नीति, कार्यशैली और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनके सक्रिय योगदान से ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया तथा संगठन के विस्तार में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला।