सीसीटीवी कैमरों की मदद से मिला महिला का खोया बैग, नैनीताल पुलिस की तत्परता सराही

सीसीटीवी कैमरों की मदद से मिला महिला का खोया बैग, नैनीताल पुलिस की तत्परता सराही

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

नैनीताल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से एक महिला आगंतुक का खोया हुआ बैग बरामद कर उसे सकुशल वापस सौंप दिया पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही से महिला ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस आमजन और पर्यटकों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रही है इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार 24 जून 2026 को महिला आगंतुक वंदना चमियाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बैग ऑटो में कहीं छूट गया है बैग में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अन्य महत्वपूर्ण सामान भी रखा हुआ था बैग खो जाने से महिला काफी परेशान थीं।

सूचना मिलते ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात उपनिरीक्षक केवल राम एवं महिला कांस्टेबल इंदु जलाल ने तत्काल कार्रवाई शुरू की पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया और ऑटो की पहचान करने के प्रयास शुरू किए।

तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों के बाद संबंधित ऑटो का पता लगा लिया गया इसके बाद पुलिस ने महिला का खोया हुआ बैग बरामद कर लिया जांच के दौरान बैग में रखा सामान सुरक्षित पाया गया।

पुलिस द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बैग महिला को सही-सलामत सुपुर्द कर दिया गया अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर महिला ने खुशी जताते हुए नैनीताल पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की प्रशंसा की।

महिला ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता के कारण उनका महत्वपूर्ण सामान सुरक्षित वापस मिल सका इस सफल कार्रवाई ने एक बार फिर आमजन और पर्यटकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया है।