शरारती तत्वों ने रेहड़ी पर लगाई आग, सिलेंडर फटने से बाल-बाल बचा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- (ललित जोशी सहयोगी-धर्मा चन्देल)

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में देर रात शरारती तत्वों द्वारा मल्लीताल के पंत पार्क में एक रेहड़ी पर आग लगा दी गई।

  मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। मल्लीताल प्रभारी कोतवाल प्रेम विश्वकर्मा ने बताया सही वक़्त में पुलिस ने तत्परता  दिखा कर रेहड़ी के अंदर रखा सिलेंडर फटने से बचा लिया अन्यथा आसपास की कई और रेहड़ियां आग की चपेट में आ सकती थी।

त्रिलोक सिंह मेहरा, रेहड़ी स्वामी

रेहड़ी स्वामी त्रिलोक सिंह मेहरा  निवासी नैनीताल  ने बताया कि बीते रोज देर शाम वह रेहड़ी को बंद कर घर को चले गए थे। त्रिलोक सिंह ने बताया कि रेहड़ी में रखा उनका अधिकतर समान जलकर राख हो गया है जिसमें पाँच हजार रुपये का लगभग  नुकसान बताया गया है।

पुलिस शरारती तत्वों की तलाश में जुट गयी है।