

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना मुक्तेश्वर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्रों के अनुपालन में की गई। अभियान का उद्देश्य लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।


गिरफ्तार अभियुक्तों में दुष्यंत कुमार गंगवार पुत्र हर प्रसाद, निवासी सहदुपुर थाना नवाबगंज जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) तथा महेंद्र सिंह गंगवार पुत्र सुंदरलाल गंगवार, निवासी भट्टा मोहल्ला थाना नवाबगंज जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।

दोनों अभियुक्त विशेष सत्र परीक्षण संख्या-07/2020 एवं 08/2020 से संबंधित हैं, जिन पर एफआईआर संख्या-38/2019 और 36/2019 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के अंतर्गत मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों वारंटी अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय की प्रक्रिया से बच रहे थे। ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

