

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



मेष (Aries)

मार्च 21 – अप्रैल 19

20 नवम्बर 2021


आज आपको स्वयं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ में समय बिताएं | अपने खान-पान की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। नौकरी में कुछ शत्रु बाधा डाल सकते हैं, सावधानी बरते |
वृषभ (Taurus)

अप्रैल 20 – मई 20

20 नवम्बर 2021

आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। दिनभर में एक के बाद एक शुभ सूचना मिलती रहेगी, जिससे मन में उत्साह बना रहेगा। यदि आज आपके मन में किसी कार्य को लेकर शंका है तो बिना किसी चिंता के उस कार्य को पूर्ण करें, वह कार्य अवश्य पूरा होगा। व्यापार मे आज लाभ ही लाभ प्राप्त होंगे लेकिन उन्हें पहचान कर उनका लाभ उठाएं तभी वह आपको लाभ दे पाएंगे। नौकरी में आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोचना होगा, क्योंकि वह उनके साथ विश्वासघात कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
मिथुन (Gemini)
मई 21 – जून 20
20 नवम्बर 2021

आज का दिन आपको सावधानी बरतनी होगी । आज किसी दुसरे के मामले में न बोले। आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिल सकता है । शाम के समय किसी की मदद करने से मन में सुकून रहेगा।
कर्क (Cancer)
जून 21 – जुलाई 22
20 नवम्बर 2021

आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक होगा। यदि आज संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो भाग्य चमक सकता है। प्रेम जीवन में लंबे समय से चल रहे अवरोध का आज समापन होगा। आज संतान के दायित्वों की पूर्ति करने में भी सफल होंगे। कोई समस्या आने पर परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा |
सिंह (Leo)
जुलाई 23 – अगस्त 22
20 नवम्बर 2021

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए जरूरी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। शाम के समय अचानक घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। ऑफिस में आज ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें साथियों की जरूरत पड़ सकती है तभी वह कार्य शाम तक पूरा होगा |
कन्या (Virgo)
अगस्त 23 – सितम्बर 22
20 नवम्बर 2021

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य के बीच आज प्रेम और गहरा होगा। व्यापार में भी आज लाभ के अवसर मिलेंगे, जिनका आप लाभ भी अवश्य उठाएंगे। अच्छा समाचार मिलने के आसार नजर आ रहें हैं, जिससे मन प्रसन्नचित्त रहेगा। यदि आज आप किसी जमीन जायदाद को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसके दस्तावेजों को स्वाधीनता से जांच लें।
तुला (Libra)
सितम्बर 23 – अक्टूबर 22
20 नवम्बर 2021

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों की आज खास व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिससे व्यवसाय के कुछ महत्वपूर्ण बातें भी साझा करेंगे। आज संतान की शिक्षा से संबंधित कोई परिणाम आ सकता है, जो आपको प्रसन्नता देगा। आज आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने से आपको दुख हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
अक्टूबर 23 – नवम्बर 21
20 नवम्बर 2021

आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में भी सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने से पहले अपने पार्टनर से सलाह ले सकते हैं। ऑफिस में आज कुछ खास परिवर्तन होंगे, जिनसे आप के कुछ रुके हुए काम भी बन जाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी व अपने बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आपने किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनाया है, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।
धनु (Sagittarius)
नवम्बर 22 – दिसम्बर 21
20 नवम्बर 2021

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा, लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी और आपके द्वारा किए गए कार्यों की आज सराहना होगी, लेकिन आपके कुछ शत्रु आज आपकी तरक्की देख कर आप से ईष्या करेंगे, लेकिन वह आप का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, क्योंकि वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। यदि आज किसी व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।
मकर (Capricorn)
दिसम्बर 22 – जनवरी 19
20 नवम्बर 2021

आज का दिन आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज उनके किसी बनते हुए काम को भी बिगाड़ने की कोशिश कर सकती हैं। यदि आज आपके आस पड़ोस में आपका कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें भी अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, लेकिन आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर पाएंगे।
कुंभ (Aquarius)
जनवरी 20 – फरवरी 18
20 नवम्बर 2021

आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों से बेहतर रहेगा। ऑफिस में भी यदि आज आपका किसी से कोई वाद-विवाद होगा, तो उसमें आपकी जीत हो सकती है। यदि आज आपका कोई कानूनी संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ उत्तम अवसर आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यों के द्वारा मंजूरी दी जा सकती है।
मीन (Pisces)
फरवरी 19 – मार्च 20
20 नवम्बर 2021

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आज यदि आप अपने माता-पिता से सलाह लेकर किसी भी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापार कर रहे लोग यदि आज किसी से धन-उधार अथवा बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। यदि आपने पहले कभी कहीं निवेश किया था, तो वह भी आज आपको मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छापूर्ति करने में व्यस्त रहेंगे।


