रामपुर रोड में SIR मतदाता जागरूकता शिविर, बड़ी संख्या में भरे गए गणना प्रपत्र

रामपुर रोड में SIR मतदाता जागरूकता शिविर, बड़ी संख्या में भरे गए गणना प्रपत्र

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोट

रामपुर रोड क्षेत्र के वार्ड 19 स्थित गली नंबर 10 विष्णुपुरी दुर्गा मंदिर में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता जागरूकता एवं गणना प्रपत्र जमा करने का शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में 2003 से 2025 तक की मतदाता सूची की मैपिंग के बाद SIR से संबंधित फॉर्म भरवाए गए और उन्हें जमा कर डिजिटल रूप से अपडेट किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और अपने गणना प्रपत्र जमा किए।

समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया कि विष्णुपुरी दुर्गा मंदिर में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को SIR प्रक्रिया से जोड़ना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि जो लोग अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनसे जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

पूर्व पार्षद प्रत्याशी एवं समाजसेवी अंजलि वर्मा ने बताया कि गणना प्रपत्र में आधार कार्ड की जानकारी और फोटो के साथ फॉर्म भरकर जमा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं या जिन्हें फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

शिविर में यह भी जानकारी दी गई कि जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया भी की जा रही है, ताकि सूची को अद्यतन और सटीक बनाया जा सके।

अधिकारियों और आयोजकों ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनावों में कोई भी पात्र नागरिक मतदान से वंचित न रहे, इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बीएलओ संगीता सिंह, राधा गोस्वामी, मंशा बोरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।