लालकुआँ में विधायक ने लाभार्थियों को वितरित किए आर्थिक सहायता चेक

लालकुआँ में विधायक ने लाभार्थियों को वितरित किए आर्थिक सहायता चेक

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने तहसील कार्यालय में एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि सरकार और प्रशासन की ओर से पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को समय-समय पर सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल है, ताकि किसी भी परिवार को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

विधायक ने यह भी जानकारी दी कि एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों को चेक प्रदान किए जा चुके हैं, जबकि शेष पात्र लोगों को उनकी सहायता राशि शीघ्र ही तहसील कार्यालय से उपलब्ध करा दी जाएगी।

लाभार्थियों ने आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहायता से उन्हें आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिली है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल को जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के लिए सहारा बन रही हैं।