लालकुआँ में 16 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित

लालकुआँ में 16 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित

स्थान : लालकुआँ
रिपोर्टर : मुन्ना अंसारी

लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मंगलवार को लालकुआँ तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 16 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य सरकार पात्र एवं जरूरतमंद नागरिकों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को समय पर राहत प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसी भी जरूरतमंद को कठिन परिस्थितियों का सामना अकेले न करना पड़े।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शेष पात्र लाभार्थियों को भी उनकी स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि के चेक शीघ्र ही तहसील कार्यालय के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।

इस अवसर पर लाभार्थियों ने आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त किया और सरकार की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।