लक्सर में जनकल्याण शिविर आयोजित, विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी

लक्सर में जनकल्याण शिविर आयोजित, विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी

स्थान : लक्सर
ब्यूरो रिपोर्ट

केंद्र सरकार के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लक्सर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में तहसील स्तर के विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, पंचायती राज विभाग, सहकारिता विभाग, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, पशु स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग एवं श्रम विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी। साथ ही योजनाओं के लाभ और पात्रता मानकों के बारे में भी जागरूक किया गया।

हालांकि कार्यक्रम में क्षेत्र से आम लोगों की भागीदारी अपेक्षाकृत कम रही, जिससे आयोजन स्थल पर अपेक्षित भीड़ नहीं दिखाई दी। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने पूरी तत्परता के साथ अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।

अधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा अधिक से अधिक लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की है, ताकि अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी साझा कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।