हरिद्वार में पीएम मोदी की अपील का असर, डीएम पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट

हरिद्वार में पीएम मोदी की अपील का असर, डीएम पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट

स्थान : हरिद्वार
ब्यरो रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत की अपील का असर हरिद्वार में देखने को मिला है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सरकारी वाहन छोड़कर पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक नई मिसाल पेश की।

जिलाधिकारी को पैदल आते देख कई अधिकारी और कर्मचारी भी अपने वाहनों को छोड़कर दोपहिया और पैदल ही कार्यालय पहुंचने लगे।

इस पहल का असर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण में भी दिखाई दिया, जहां सचिव मनीष सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा भी पैदल चलकर बैठक में शामिल हुए।

इस पहल से सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल की बचत और ऊर्जा संरक्षण का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों से सरकारी वाहनों का उपयोग कम करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी आगे नियमित रूप से पैदल कलेक्ट्रेट आएंगे, ताकि अन्य लोग भी इससे प्रेरणा लें।

उन्होंने आमजन से भी ईंधन की बचत और जिम्मेदार उपयोग अपनाने की अपील की।

डीएम की इस पहल से प्रशासनिक तंत्र में अनुशासन और बचत का संदेश मजबूत रूप से सामने आया है।