

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत


मुख्यमंत्री घोषणा के लगभग बाद बुधवार को उप जिला चिकित्सालय रानीखेत में नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) वार्ड का शुभारंभ किया गया।


इस वार्ड का उद्घाटन रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा डॉ. अरविंद पंगती तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि एनआईसीयू वार्ड के शुरू होने से अब गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को उपचार के लिए बड़े शहरों में रेफर नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी और नवजात शिशुओं को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद पंगती ने बताया कि आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह एनआईसीयू वार्ड नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार और निरंतर निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. वर्मा ने जानकारी दी कि वार्ड में नवजात शिशुओं की देखरेख एवं उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।


कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



