कालाढूंगी में नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

कालाढूंगी में नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

स्थान : कालाढूंगी
ब्यरो रिपोर्ट

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कालाढूंगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य अर्णव कम्बोज ने कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं ने देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की मांग भी उठाई गई।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा।