

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी


रानीखेत में आयोजित कुमाऊं कप टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में रामनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हल्द्वानी को 2-1 से हराकर टीम चैम्पियनशिप अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।


टीम चैम्पियनशिप के पहले डबल्स मुकाबले में रामनगर टाइगर्स के मोहित सिंह राठौर और मानस तिवारी की जोड़ी ने हल्द्वानी के हेम कुमार पांडे और ललित जोशी को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से पराजित किया।


दूसरे मुकाबले में भी रामनगर की टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा, जहां नमित तिवारी और प्रखर तिवारी ने हल्द्वानी के रजत कुमार सती और हिमांशु तिवारी को 6-4 से हराकर बढ़त हासिल की।

तीसरे मुकाबले में हल्द्वानी की टीम ने वापसी की कोशिश की और सहर्ष पांडे और देवेंद्र सिंह बिष्ट की जोड़ी ने रामनगर को 6-1 से हराया, लेकिन कुल परिणाम में रामनगर ने 2-1 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता के 60 प्लस डबल्स वर्ग के फाइनल में हरीश प्रसाद और अजय एलहेंस की जोड़ी ने राजेंद्र सिंह मेहता और शंकर दत्त सती को 6-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहन चंद्र भंडारी और विशिष्ट अतिथि अनिल जोशी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।



कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के निदेशक सुमित गोयल, टूर्नामेंट सचिव अरविंद साह और प्रबंधक गौरव पांडे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र सिंह रावत, ज्वाइंट सेक्रेटरी हेम कुमार पांडे, एक्जीक्यूटिव सदस्य अमर जगाती, बीएमएस बिष्ट, राघवेंद्र साह सहित कई गणमान्य लोग और पत्रकार मौजूद रहे।
समापन पर आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में और बेहतर प्रतियोगिताओं के आयोजन का आश्वासन दिया।

