

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट


रविवार को 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के नेतृत्व में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी में इंटर ग्रुप ऑब्स्टेकल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर और खटीमा के एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


प्रतियोगिता में कुल 121 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया और विभिन्न बाधा दौड़ों में अपनी शारीरिक क्षमता और दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें स्ट्रेट बैलेंस, जिग-जैग बैलेंस, हाई वॉल रैम्प जंप जैसे ऑब्स्टेकल्स शामिल रहे, जिनमें कैडेट्स ने अपने कौशल का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला और सभी कैडेट्स ने अनुशासन और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस अवसर पर 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के एएनओ लेफ्टिनेंट कमल कांडपाल, सीनियर जीसीआई सुमन बोरा, नायब सूबेदार अनिक सिंह रैकुनी, सीएचएम मनोज सिंह तोलिया, हवलदार मनोज बिष्ट और पान सिंह सहित अन्य प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से निदेशक वी.बी. नैनवाल और प्रधानाचार्य जे.पी. सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स को सेना भर्ती चयन प्रक्रिया के लिए तैयार करना और उनमें आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता एवं अनुशासन को बढ़ावा देना रहा।



