

स्थान : लालकुआं
ब्यूरो रिपोर्ट


प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई लालकुआं के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।


जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ व्यापारी संजीव शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी और संजय जोशी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके द्वारा आगे सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर जल्द ही चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाएगा।


हर्ष वर्द्धन पांडे ने बताया कि लालकुआं नगर इकाई में कुल 1060 व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ली हुई है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला कार्यकारिणी की ओर से दोनों नवनियुक्त चुनाव अधिकारियों को बधाई भी दी गई है। साथ ही जल्द पर्यवेक्षक की नियुक्ति किए जाने की भी जानकारी दी गई है, ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा सके।
जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने नवनियुक्त चुनाव अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पारदर्शी चुनाव बेहद आवश्यक हैं।

अब सभी की नजरें जल्द जारी होने वाले चुनाव कार्यक्रम पर टिकी हैं, जिससे लालकुआं व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।



