पेट्रोलियम संकट पर पीएम मोदी की अपील, देशवासियों से संयम बरतने का आह्वान

पेट्रोलियम संकट पर पीएम मोदी की अपील, देशवासियों से संयम बरतने का आह्वान

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

युद्ध और वैश्विक अस्थिरता के चलते उत्पन्न हो रहे पेट्रोलियम संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कोविड काल जैसी सामूहिक जिम्मेदारी अपनाने की अपील की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक हालात, सप्लाई चेन में बाधाएं और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के कारण महंगाई और संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में जनता को पेट्रोल-डीजल, खाद और सोने जैसी वस्तुओं की खपत में संयम बरतना चाहिए।

पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक वर्ष तक सोने की गैर-जरूरी खरीद से बचा जाए और यात्रा के लिए मेट्रो, सार्वजनिक परिवहन या कार पूलिंग जैसे विकल्पों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए।

उन्होंने कहा कि कोविड काल में देश ने जिस तरह सामूहिक प्रयासों से चुनौतियों का सामना किया था, उसी तरह अब भी जनभागीदारी से आर्थिक दबाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने इसे “संकल्प का समय” बताया।

इसी मुद्दे पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सादाब सम्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह आह्वान पूरे देश के लिए है और इसे राष्ट्रीय जिम्मेदारी के रूप में लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि हम सच्चे राष्ट्रवादी हैं तो देश के साथ खड़ा होना होगा। वर्तमान में फ्यूल क्राइसिस जैसी स्थिति से निपटने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।

सादाब सम्स ने आगे कहा कि देशहित में प्रधानमंत्री के आह्वान का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है, जिससे इस आर्थिक संकट से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।