

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट


सरोवर नगरी नैनीताल के जगाती होटल माल रोड निवासी वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता रईश अहमद कादरी को भारतीय किसान यूनियन का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से समर्थकों और सामाजिक संगठनों में खुशी का माहौल है।


इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन की ओर से जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई। पत्र पर यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह के हस्ताक्षर हैं।


एक भेंटवार्ता में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रईश भाई ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस नाथ दादा की सहमति से उन्हें संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रईश अहमद कादरी ने कहा कि यूनियन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय किसान यूनियन को उत्तराखंड में और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि किसानों की आवाज मजबूती से उठाई जा सके।

यूनियन नेतृत्व ने भी उनसे उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेशभर में नई पहचान बनाएगा और किसानों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।


रईश भाई को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कई सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारी संगठनों के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, राज्य आंदोलनकारी पान सिंह सिजवाली, गणेश सिंह, लीला बोरा, विशन सिंह मेहता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, अधिवक्ता राजेंद्र परगाई, पत्रकार नवीन तिवाड़ी, राजेंद्र व्यास, इमरान, दिलशाद हुसैन, वकील सलमानी, नगर पालिका सभासद अंकित चंद्रा, पूर्व सभासद कैलाश अधिकारी और दिनेश खेतवाल समेत कई लोग शामिल रहे।

