

ब्यूरो रिपोर्ट


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इसी माह उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन में तैयारियां तेज हो गई हैं।


जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चारधाम यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।


बताया जा रहा है कि अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान नितिन नवीन चारधाम यात्रा से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ संगठनात्मक बैठकों में भी शामिल होंगे।


भाजपा सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश में पार्टी संगठन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसमें प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता और कार्यप्रणाली को परखा जाएगा।
दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी प्रस्तावित हैं, जिनमें आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार पर चर्चा हो सकती है।

भाजपा संगठन इस दौरे को आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से भी अहम मान रहा है। पार्टी नेतृत्व बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दे रहा है।


हालांकि अभी दौरे की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही भाजपा संगठन की ओर से विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

