

स्थान : ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट


राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधन और हिंदुस्तान कंप्यूटर इंस्टिट्यूशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।


कार्यक्रम में परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों में समीर नौटियाल, स्तुति मटियाल, रोबिन सिंह, तपस्या और आयुष रावत शामिल रहे।


समारोह के दौरान विद्यार्थियों को पुष्पमाला, पटका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बच्चों की उपलब्धियों पर अभिभावकों और शिक्षकों ने खुशी जताई।


राहुल कुमार ने कार्यक्रम में मेधावी छात्रों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि संस्थान की ओर से टॉप 5 छात्र-छात्राओं को आजीवन मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्थागत प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे और प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद सेमवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।


इस दौरान राहुल कुमार, अंजली आर्य, शिवानी, पल्लवी, प्रिया और कुंदन को पुष्पमाला और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और अभिभावकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।



विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करने का उद्देश्य अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के अंत में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

