आईपीएल 2026 प्लेऑफ और फाइनल शेड्यूल घोषित, अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला

आईपीएल 2026 प्लेऑफ और फाइनल शेड्यूल घोषित, अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला

ब्यरो रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेऑफ और फाइनल मैचों का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार खिताबी मुकाबला 31 मई 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि फाइनल इस बार बेंगलुरु में नहीं, बल्कि अहमदाबाद में आयोजित होगा।

लीग स्टेज के 70 मुकाबलों का समापन 24 मई 2026 को होगा, जिसके बाद शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में प्रवेश करेंगी और बाकी छह टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी। इसके बाद खिताब की दौड़ और तेज हो जाएगी।

बीसीसीआई के अनुसार, प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत 26 मई से होगी। पहला क्वालीफायर 26 मई को धर्मशाला स्थित HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके बाद 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। यह मैच टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

तीसरा महत्वपूर्ण मुकाबला यानी क्वालीफायर-2 भी 29 मई को मुल्लांपुर के इसी मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच के बाद फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम तय होगी।

फाइनल मैच 31 मई 2026 को अहमदाबाद में क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 की विजेता टीमों के बीच खेला जाएगा। लगातार दूसरी बार अहमदाबाद को फाइनल की मेजबानी मिली है।

बीसीसीआई ने बताया कि पहले फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को दी गई थी, लेकिन कुछ प्रशासनिक और प्रोटोकॉल संबंधी कारणों के चलते वेन्यू में बदलाव करना पड़ा।

बोर्ड सचिव ने स्पष्ट किया कि लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल जरूरतों के चलते इस बार प्लेऑफ मुकाबले तीन अलग-अलग शहरों में कराए जाएंगे।

पिछले सीजन का फाइनल भी अहमदाबाद में खेला गया था, जिससे यह मैदान लगातार बड़े मुकाबलों का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

आईपीएल 2026 के इस शेड्यूल ने क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ा दिया है और अब सभी की नजरें प्लेऑफ की चार मजबूत टीमों पर टिकी हैं।