आज का राशिफल जानिए क्या कहती है  आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला है। परिवार से जुड़े किसी गंभीर मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा और उसका नतीजा भी सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी मेहनत और प्रयासों के अनुकूल परिणाम हासिल कर लेंगे।
नेगेटिव- बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि से मन कुछ विचलित रह सकता है। आपके बनते कामों में रुकावट आने का कारण कई बार आपका आलस और लापरवाही भी होता है। इन कमियों में सुधार करें। घर के वरिष्ठ सदस्य भी किसी बात को लेकर असंतोष की स्थिति में रहेंगे।

व्यवसाय- रुके हुए बिजनेस कामों में गति आएगी। आंतरिक व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। नए संपर्कों से फायदा होगा और अधिकतर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे लोगों को अपने काम की वजह से सराहना मिलेगी। वेतन वृद्धि की चर्चा भी हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार आएगा। किसी नजदीकी संबंधी से खुशखबरी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- दिन का कुछ समय व्यायाम और ध्यान आदि के लिए भी निकालें। ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है। उचित आराम लेना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लाभकारी भी रहेगा। उधार दी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आपको सुकून देंगी। निवेश संबंधी कामों के लिए समय अनुकूल है। घर की देखरेख या नए वाहन की प्लानिंग शुरू हो सकती है।
नेगेटिव- इस समय महिलाओं को विशेष तौर पर चुस्त-दुरुस्त रहने की जरूरत है। तनाव और आलस की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। ध्यान रखें कि किसी पर जल्दी विश्वास करना या भावुकता की वजह से आपको धोखा मिल सकता है। गलत शब्दों के प्रयोग से बाद में पछताना पड़ सकता है।

व्यवसाय- कारोबारी लोगों के लिए दिन शुभ है। अपने काम की गुणवत्ता में सुधार लाकर और ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। लेकिन सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज अतिरिक्त कार्यभार की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखें।
स्वास्थ्य- लू से अपना बचाव रखें और अपनी दिनचर्या व खान-पान को व्यवस्थित रखें। योग और मेडिटेशन करना लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी से खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शेयर या तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। बच्चे पारिवारिक सिद्धांतों और संस्कारों का सम्मान रखेंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने व्यक्तिगत कामों पर फोकस करें। दूसरों के मामले में उलझने से आपके लिए भी कोई मुश्किल परिस्थिति बन सकती है। युवाओं को अपनी मेहनत के उचित परिणाम न मिलने से कुछ निराशा रहेगी। सकारात्मक रहना बहुत जरूरी है।

व्यवसाय- बिजनेस में विस्तार को लेकर आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में आपसी तालमेल की कमी से कुछ मतभेद हो सकते हैं। ऑफिशियल फाइलें और पेपर वर्क समय रहते पूरा कर लें, वरना कोई पेनल्टी आदि लग सकती है।
लव- कुछ समय घर-परिवार के साथ बिताना भी जरूरी है। इससे आपसी प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां और मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए वायु और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। व्यायाम और योग पर ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग– सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयासरत थे, आज उससे जुड़ी सफलता मिल सकती है। नजदीकी संबंधियों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में परिवार के लोगों का सहयोग रहेगा। संतान के करियर से जुड़ी कोई सूचना मिलने से चिंता दूर होगी।
नेगेटिव- व्यर्थ के झंझटों से खुद को दूर रखें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में शांत बने रहना जरूरी है। आय की स्थिति यथावत रहेगी, जिससे मन कुछ परेशान रह सकता है। युवाओं को अपनी किसी गलती की वजह से असफलता भी मिल सकती है।

व्यवसाय- बिजनेस को लेकर कुछ न कुछ समस्या बनी रहेगी। पुरानी प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी महत्वपूर्ण डील होना संभव है। कामकाजी महिलाएं काम को लेकर कुछ तनाव में रहेंगी। घर और बिजनेस के बीच तालमेल रखना चुनौती रहेगा। सरकारी नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लव- पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर का वातावरण खुशहाल बनाए रखेगा और घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ निराशा रह सकती है।
स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 पॉजिटिव- ग्रह स्थिति लाभदायक बनी हुई है। आज की गई मेहनत भविष्य में बहुत लाभदायक साबित होगी। इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कामों पर ही समर्पित रहें। लंबे समय से चल रही किसी चिंता और तनाव से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- युवा वर्ग विशेष रूप से ध्यान रखें कि लापरवाही और देरी के कारण महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। अन्य कामों में व्यस्तता की वजह से अपने व्यक्तिगत कामों को नजरअंदाज न करें। अनावश्यक खर्चे रहेंगे। भाइयों के साथ संबंधों में मजबूती बनाए रखें।

व्यवसाय- बिजनेस कामों में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। कामकाज की छोटी से छोटी बारीकियों का भी गंभीरता से मूल्यांकन करें। इस समय मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। लेनदेन के मामलों में उधारी करना आपको आर्थिक समस्या में डाल सकता है।
लव- परिवार के सदस्यों के बीच उचित तालमेल और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार में सलाह-मशवरा हो सकता है।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज जैसी समस्या से राहत पाने के लिए अपना आहार-विहार ठीक रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपके लिए उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक– 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज घर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं, लेकिन इसका परिणाम सुखद रहेगा। अपने राजनीतिक या सामाजिक संपर्कों को और मजबूत करें। कोशिश करने पर कोई मनचाहा काम पूरा हो सकता है, लेकिन ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखें।
नेगेटिव- सार्वजनिक जगहों पर अपने मान-सम्मान और मर्यादा का ध्यान रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से कोई अपमानजनक स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव और सहयोग को नजरअंदाज न करें।

व्यवसाय- अपनी बिजनेस कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करें। साथ ही अपने जनसंपर्क को मजबूत करने में भी कुछ समय बिताएं। अगर कहीं पेमेंट फंसी हुई है, तो तकाजा करने से उसका कुछ हिस्सा मिल सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा रहेगा।
लव- परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बिताना आपसी संबंधों में मधुरता लाएगा और पारिवारिक माहौल भी सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ निराशा की स्थिति रह सकती है।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए पेट को संतुलित रखना जरूरी है। व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान रखना इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कहीं से मन मुताबिक पेमेंट आने पर मन को राहत मिलेगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए अपनी पूरी मेहनत लगा दें। सफलता मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- दिनभर की व्यस्तता के कारण थकान हावी रहेगी। आज पड़ोसियों और रिश्तेदारों के व्यक्तिगत मामलों में न उलझें, वरना आप किसी दुविधा में फंस सकते हैं। इसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ी कोई पुरानी योजना आज पूरी होने की उम्मीद है। उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट कलेक्ट करने के लिए दिन अच्छा है। लेकिन अन्य व्यवसायियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
लव- घर में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए समय और विश्वास, दोनों जरूरी हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गर्मी की वजह से सिरदर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज घर की सुख-सुविधाओं पर ज्यादा खर्च होगा और ऐसा करके आपको खुशी मिलेगी। कोई मन मुताबिक काम हो जाने से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ व प्रसन्न महसूस करेंगे। आप अपनी पारिवारिक और बिजनेस जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभाने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत माहौल में संयमित व्यवहार रखें। ससुराल पक्ष से कुछ शिकायतें रह सकती हैं। संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपके प्रयास भी जरूरी हैं। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। विद्यार्थियों का ध्यान मौज-मस्ती में ज्यादा रहेगा।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां पहले से ज्यादा बेहतर होंगी। बिजनेस में सक्रियता बनी रहेगी। ग्राहकों की पसंद के अनुसार अपना स्टॉक रखने की कोशिश के अच्छे परिणाम मिलेंगे। जरूरी कागजात और फाइलें संभालकर रखें। अपने ऑफिशियल पेपर्स भी सुरक्षित रखें।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- साइटिका और पैरों का दर्द बढ़ सकता है। स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने के लिए योग, ध्यान और जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आपके आत्मविश्वास और थोड़ी सावधानी से अधिकतर काम सुचारू रूप से पूरे होते जाएंगे। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं और आपके विचारों को प्राथमिकता भी दी जाएगी।
नेगेटिव- अपने स्वभाव में परिपक्वता लाएं। प्रभावशाली लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को लापरवाही में न लें। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। अचानक कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिनमें कटौती करना मुश्किल होगा।

व्यवसाय- बिजनेस में अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत है। युवाओं को रोजगार का कोई अवसर मिलने से राहत मिलेगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी भी तरह का लेनदेन आज न करें, आर्थिक नुकसान की आशंका है। नौकरी में टीम का नेतृत्व करने में आप सफल रहेंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। जीवनसाथी का योगदान घर के माहौल में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और काम के बोझ की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। अपने आराम के लिए भी कुछ समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव– दिनभर भागदौड़ की स्थिति रहेगी, लेकिन इसके परिणाम लाभदायक मिलेंगे और उत्साह बना रहेगा। अगर कहीं निवेश करने की योजना है, तो उसे लागू करने का बेहतर समय चल रहा है। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना आपके हित में रहेगा।
नेगेटिव- कहीं भी आर्थिक निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें, क्योंकि धन फंसने की आशंका है। किसी नजदीकी संबंधी के रूखे व्यवहार से मन विचलित रह सकता है। इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने फैसले खुद लें।

व्यवसाय- बिजनेस में की गई मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे, लेकिन सहकर्मियों की मनमानी आपको परेशान कर सकती है। कारोबार में प्रोडक्शन के साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें। आय की स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में स्थिति अभी यथावत रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात भी हो सकती है।
स्वास्थ्य- उचित आराम लेना बहुत जरूरी है। पैरों में सूजन और थकान जैसी समस्या रहेगी। सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज परिवार के साथ कोई मनोरंजक गतिविधि होगी। रुके हुए कामों में गति आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात से लाभ और मान-सम्मान मिलेगा। इससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या हल होने से तनाव दूर होगा।
नेगेटिव- कोई राजकीय काम अटका हुआ है, तो अभी उससे राहत मिलने की संभावना कम है। अपने शुभचिंतकों से समस्याओं का समाधान लेने पर आपकी मुश्किल हल हो सकती है। संतान के भविष्य से जुड़ी किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा।

व्यवसाय- बिजनेस में कोई नया काम शुरू कर रहे हैं, तो अभी उससे जुड़ी और ज्यादा जानकारी हासिल करना जरूरी है। अनुभवी लोगों की सलाह पर भी ध्यान दें। आपको उचित समाधान जरूर मिलेगा। नौकरी में कोई मनचाहा कार्यभार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल की कमी को लेकर मतभेद रह सकते हैं। इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर न पड़ने दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। खांसी-जुकाम और इंफेक्शन जैसी परेशानियां रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– दिन सुखद बीतेगा। घर की देखरेख और व्यवस्था बनाए रखने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। युवा और विद्यार्थी अपनी योग्यता व प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि हासिल कर लेंगे। कोई नया अच्छा अवसर भी मिल सकता है।
नेगेटिव- अपने विचारों के साथ दूसरे लोगों के विचारों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आय के साधन बढ़ने के साथ खर्चों की अधिकता भी बनी रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत कामों पर न होने दें। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस रखें।

व्यवसाय- कारोबार में किसी भी तरह की लापरवाही न करें और अपना पूरा समय व ध्यान दें। कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेदों का असर आपकी बिजनेस कार्यप्रणाली पर भी आ सकता है। मीडिया या फोन के माध्यम से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें।
लव- हालांकि परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे, लेकिन पारिवारिक सदस्यों के सामंजस्य से घर में सुखद वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसम के विपरीत प्रभाव की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। उचित खान-पान और आराम पर ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2