युवक का शव मिला झील में

रिपोर्ट, ललित जोशी – सहयोगी धर्मा चन्देल

नैनीताल- सरोवर नगरी नैनीताल के ठंडी सड़क में गोल्ज्यू मंदिर के समीप झील में एक युवक का शव उतराता मिला है। नैनी झील में ठंडी सड़क के समीप मृत युवक की पहचान लापता मनोरा निवासी कुलदीप आगरी (32 ) के रूप में की गई है।
पुलिस ने शव को झील से निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दे कि बीते आठ नवम्बर को सुबह पुलिस को झील किनारे बैंच में एक बैग व सामान रखा मिला था।
पूछताछ की तो बैग व सामान मनोरा निवासी कुलदीप आगरी का पाया गया।


लेकिन युवक लापता था। जिसके चलते युवक के झील में गिरने की आशंका जताई जा रही थी। जिसके बाद पुलिस, एडीआरएफ व दमकल की टीम ने झील में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था।