
लोकेशन – हरिद्वार
ब्यरो रिपोर्ट

नवनीत सिंह वार्षिक निरीक्षण के तहत थाना बुग्गावाला पहुंचे, जहां सेरिमोनियल गार्ड द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।


निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, बैरक और भोजनालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया, लेकिन गर्मियों को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।


उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई और कीटनाशक छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा, ताकि स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी बचाव हो सके।


कार्यालय निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने रजिस्टर और दस्तावेजों को अपडेट रखने के निर्देश दिए। साथ ही CCTNS सिस्टम की भी जांच कर उसे सुचारु रूप से संचालित करने को कहा।

उन्होंने निस्तारित शिकायतों को समय पर संबंधित कार्यालयों को भेजने के निर्देश दिए, ताकि कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और तेजी बनी रहे।

शस्त्र निरीक्षण के दौरान जवानों को नियमित अभ्यास करने और असलाह की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस लाइन में समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

मालखाना निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मुकदमाती माल का समय पर निस्तारण करने और लावारिस वाहनों की नीलामी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही विवेचकों को सभी मुकदमों का तय समय सीमा में निपटारा करने के आदेश भी दिए गए।

