
लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

बिन्दुखत्ता क्षेत्र में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर इंकलाबी मजदूर केन्द्र और प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा में शहीदों के चित्र पर पुष्प वर्षा कर उन्हें नमन किया गया।


95वीं शहादत वर्षगाँठ पर गाँधी पार्क में सामाजिक संगठनों के लोग एकत्र हुए। उन्होंने शहीदों की शहादत को अमर रखने और उनके आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

सभा में ‘भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत अमर रहें’, ‘इंकलाब जिन्दाबाद’, ‘पूंजीवाद और साम्राज्यवाद मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए गए।


श्रद्धांजलि सभा के बाद नगर में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए। फेरी के दौरान स्टेशन चौराहे तक मार्ग तय किया गया।
प्रभात फेरी के अंत में अमेरिकी साम्राज्यवाद के विरोध में पुतला दहन कर विरोध जताया गया।


इससे शहीदों के संघर्ष और उनके संदेश को जनमानस तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।


संगठनों का कहना था कि शहीदों का पैगाम आज भी प्रासंगिक है और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता और न्याय स्थापित करने का कार्य जारी रहेगा

