एसएसपी मंजुनाथ टीसी की सख्ती से चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार – 13 लाख के आभूषण बरामद

एसएसपी मंजुनाथ टीसी की सख्ती से चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार – 13 लाख के आभूषण बरामद

स्थान : नैनीताल
ब्यरो रिपोर्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद नैनीताल में चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। थाना मुखानी पुलिस ने एक शातिर चोर गौरव कुमार (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लगभग 13 लाख मूल्य के सोने के जेवरात और नगदी बरामद किए हैं।

घटना का विवरण:
दिनांक 02.03.2026 से 05.03.2026 तक अपने पैतृक गांव थापला ताकुला, जिला अल्मोड़ा गए वादी हेमचंद्र लोहनी ने घर लौटकर पाया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और नगदी चोरी कर ली है। इस पर थाना मुखानी में FIR संख्या 23/26 दर्ज की गई और विवेचना उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र को सौंपी गई।

विशेष टीम का गठन:
एसएसपी नैनीताल की सख्ती के बाद एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास 100 से 150 CCTV कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर संदिग्ध की पहचान की।

अभियुक्त की गिरफ्तारी:
13.03.2026 को हल्दीखाल मार्ग पर पुलिस ने संदिग्ध गौरव कुमार को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसके पास चोरी किए गए पीली धातु के जेवरात और नगदी बरामद हुई। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बरामद माल:

  • 01 पीली धातु का मटरनुमा मंगलसूत्र
  • 01 पीली धातु का पाइपनुमा मंगलसूत्र
  • 02 पीली धातु की पौंची
  • 01 नथ व बैग टीका (पीली धातु)
  • 02 कान के झुमके (पीली धातु)
  • ₹2250 नगद
  • 01 सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन

अपराधी का इतिहास:
गौरव कुमार पर पहले भी FIR संख्या 116/24, थाना काठगोदाम में अपराध दर्ज है। अन्य आपराधिक जानकारी संबंधित थानों और जनपदों से जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम का योगदान:
चोरी का सफल अनावरण करने में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र, कांस्टेबल रोहित कुमार, बलवंत सिंह, धीरज सुगड़ा, रविंद्र खाती, अरविंद ने तकनीकी सहायता व सर्विलांस के माध्यम से अहम भूमिका निभाई। विशेष रूप से कांस्टेबल बलवंत सिंह और रोहित कुमार ने 100-150 CCTV फुटेज की जांच कर संदिग्ध की पहचान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

एसएसपी का पुरस्कार:
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹2000 नगद इनाम की घोषणा की।

इस कार्रवाई से जनपद में अपराधियों के प्रति पुलिस की कड़ी कार्रवाई और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति दृढ़ता का संदेश गया।