
स्थान- सितारगंज एवं खटीमा
रिपोर्ट- अशोक सरकार




सितारगंज तथा खटीमा क्षेत्र में शरद नवरात्रि के अंतिम दिन महानवमी के शुभ अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं एवं भक्तों ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना करके इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।


वहीं श्रद्धालु महिलाओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की 9 दिन पूजा अर्चना की तथा अंतिम दिन महा नवमी के शुभ अवसर पर व्रत रखकर कन्याओं का पूजन किया,भोजन करवाया तथा उन्हें दक्षिणा देकर व्रत को संपन्न किया


। इधर खटीमा के बाईस पुल मेलाघाट क्षेत्र में भी इस पर्व को धूमधाम से मनाया गया।


वहीं मंदिर के पुजारी दिलीप कुमार ने बताया कि महा नवमी के शुभ अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ हवन करवाया गया,
कन्याओं को भोजन करवाया गया तथा क्षेत्र व देश की में सुख शांति के लिए माता रानी से कामना की गई।



