
रिपोर्टर पंकज

हल्द्वानी




आगामी दशहरा पर्व, बारावफात व बाल्मीकि जयंती त्यौहार को सकुशल शांतिपूर्वक एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाए जाने एवं उपरोक्त त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु


आज दिनांक 14-10-2021 को थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा चौकी मल्ला काठगोदाम परिसर में पीस कमेटी की मीटिंग के माध्यम से थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न धर्मों, संप्रदायों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्टी की गई, जिसमें आगामी विभिन्न धार्मिक त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं भाईचारे की भावना से मनाए जाने की अपील की गई।


साथ ही कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जारी गाइडलाइन का पालन किए जाने हेतु भी बताया गया तथा प्रत्येक दशा में यातायात के नियमों का पालन करने हेतु भी अवगत कराया गया जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।


