
रिपोर्ट- सचीन गुप्ता
स्थान- हल्द्वानी




कांग्रेस में शामिल होने के बाद यशपाल आर्य आज हल्द्वानी पहुंचे जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया, उधर सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यशपाल आर्य के कांग्रेस में जाने पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि यशपाल आर्या 4 काले झंडों से डर गए जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली


उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में अभी थोड़ा सा वक़्त बचा हो लेकिन सियासी हलचल तेज़ है, खासकर दल बदल को लेकर माहौल खासा गरम है


यशपाल आर्य कांग्रेस जॉइन करने के बाद आज हल्द्वानी पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, यशपाल आर्य ने कहा की 2022 में बड़ा बदलाव आने वाला है,

उन्होंने कहा की वो 2022 के विधानसभा चुनाव में बाजपुर सीट से ही चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र नहीं है कांग्रेस में बोलने की पूरी आजादी है लिहाजा वह अपने परिवार में वापस लौट आए हैं और इस साल के विधानसभा चुनाव को लेकर जल्द विजय शंखनाद होगा
यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी को लेकर बीजेपी ने बड़ा निशाना साधा है, उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यशपाल आर्य बीजेपी में रहते हुए 4 काले झंडों से डर गए, इसी डर की वजह से वह कांग्रेस में चले गए,


गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा में किसी के आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि भाजपा एक परिवार है लिहाजा कोई आए या जाए इससे भारतीय जनता पार्टी के परिवार में कोई भी फर्क पड़ने वाला नहीं है,

गणेश जोशी ने यशपाल आर्य पर यहां तक तंज कसा की यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार में मंत्री रहते हुए साढ़े 4 साल मलाई खाई और वापस कांग्रेस में चल दिये।


