
रिपोर्टर पंकज

हल्द्वानी




आगामी दशहरा पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 13 अक्टूबर 2021 को श्री प्रीतम सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल द्वारा रामलीला कमेटी नैनीताल के सम्मानित सदस्यों को थाना मल्लीताल परिसर मे आमंत्रित कर आगामी दशहरा पर्व को शालीनता एवं सौहार्द पूर्वक मनाए जाने की अपेक्षा की गई।


गोष्ठी के दौरान रामलीला कमेटी नैनीताल द्वारा बताया गया कि इस बार दशहरा रामलीला ग्राउंड मल्लीताल में ही प्रतीकात्मक रूप से मनाया जाएगा। जिसमें लगभग 5-7 फिट का रावण दहन पुतला रामलीला ग्राउंड के अंदर ही दहन किया जाएगा तथा डीएसए ग्राउंड मल्लीताल में दशहरा से संबंधित कोई भी कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है।


रावण पुतला दहन के दौरान कोविड 19 संक्रमण से संबंधित गाइडलाइन का पूर्णत: पालन कराने के साथ कमेटी के सदस्य एवं स्थानीय जनता द्वारा पुलिस का पूर्ण सहयोग हेतु आश्वासित किया गया।


