
रिपोर्टर पंकज

हल्द्वानी




आज दिनांक 12-10-21 को थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री रोहताश सिंह सागर द्वारा स्थानीय पत्रकारों के साथ थाना तल्लीताल कार्यालय में औपचारिक मुलाकात के माध्यम से स्थानीय पत्रकारों से नगर की विभिन्न समस्याओ जैसे नशा, ट्रैफिक आदि के सम्बन्ध में चर्चा की गई। चूंकि चौथे स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया को शहर की हर गली, चौराहा, नुक्कड़ सहित समाज मैं घटित हर अच्छे-बुरे कार्यों की भली प्रकार जानकारी रहती है।


उपस्थित समस्त पत्रकारों द्वारा बताया कि नैनीताल शहर में बाहर से आकर कुछ लोग माल रोड पर फड़ आदि लगा रहे है जिससे अनावश्यक जाम की स्थिति एवं अराजकता का माहौल बन रहा है। जिन पर कार्यवाही की जाय।
इसके अतिरिक्त शहर में बिना सत्यापन के कबाड़ी का काम कर रहे लोगो का भी सत्यापन कराया जाय जिससे नगर में कानून व्यवस्था बरकरार रहे। मौजूदा पत्रकार बंधुओ द्वारा नगर के युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को दूर करने की बात भी रखी गई।
थानाध्यक्ष रोहताश सागर द्वारा समस्त पत्रकार बंधुओ को आश्वासित किया गया कि जल्द ही इस सम्बंध में थाना स्तर पर एक टीम का गठन कर कार्यवाही की जाएगी।



