हल्द्वानी में Operation Crackdown: 12 बोर बंदूक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

हल्द्वानी में Operation Crackdown: 12 बोर बंदूक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

स्थान -हल्द्वानी

ब्यूरो रिपोट

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशानुसार जनपद को अपराध मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे Operation Crackdown के तहत हल्द्वानी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक और 3 जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल और पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी श्री अमित सैनी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने टनकपुर रोड स्थित एक होटल में कार्रवाई की।

जांच के दौरान पुलिस ने होटल में 2 दिन से रह रहे संदिग्ध अभियुक्त पंकज सिंह बिष्ट, पुत्र शंकर सिंह बिष्ट निवासी मोल्टा, थाना जोशीमठ, जिला चमोली को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

अभियुक्त से असलाह के स्रोत और उसके पीछे के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी से हल्द्वानी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मज़बूती मिलेगी।

इस अभियान के दौरान हल्द्वानी पुलिस ने होटल, ढाबा और संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की व्यापक चेकिंग भी की। यह कार्रवाई अपराध और अराजकता रोकने के उद्देश्य से की गई।

पुलिस टीम में उ0नि0 गौरव जोशी, अपर उ0नि0 मान सिंह, का0 257 नापु अरुण राणा और का0 566 नापु कमलेश सिंह नौला शामिल थे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाया और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहें। यदि किसी क्षेत्र में अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध तरीके से रह रहा हो या किसी असामान्य गतिविधि की आशंका हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

आपात स्थिति में डायल 112 करें, या सूचना हेतु 9411112979 पर संपर्क करें। पुलिस ने कहा कि आपकी एक सूचना अपराध रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।