पौड़ी में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

पौड़ी में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

स्थान -पौड़ी

ब्यूरो रिपोट

पौड़ी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा हुआ है और रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हो रही है।

मौसम में आए इस बदलाव से एक बार फिर ठंड का अहसास बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही थी, लेकिन आज बादलों और हल्की बारिश ने वातावरण को ठंडा कर दिया।

वहीं इस बारिश से जंगलों में लग रही आग की घटनाओं को लेकर वन विभाग को भी कुछ राहत मिली है। हल्की वर्षा से वन क्षेत्रों में नमी बढ़ी है, जिससे आग फैलने की आशंका कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।