
स्थान -देहरादून

ब्यूरो रिपोट

प्रदेश में लगातार सामने आ रही हत्याओं की वारदातों के बीच अब कई न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों ने चिंता बढ़ा दी है। इन धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और आमजन में भी दहशत का माहौल देखा जा रहा है।


इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि कुछ तत्व प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के शांत वातावरण को दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

विधायक ने स्पष्ट किया कि सरकार इन घटनाओं को गंभीरता से ले रही है और पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी राज्य की शांति और सुरक्षा से खिलवाड़ करने की साजिश करेगा तो पुलिस उसकी तह तक जाकर कार्रवाई करेगी और ऐसी योजनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।


उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।


